{"_id":"674413dbbd3e9ebd3c0c9e49","slug":"aaj-ka-rashifal-26-november-know-today-horoscope-predictions-for-aries-taurus-virgo-leo-in-hindi-2024-11-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal: वृषभ, मिथुन और तुला राशि वालों को मिल सकती है कोई शुभ सूचना, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal: वृषभ, मिथुन और तुला राशि वालों को मिल सकती है कोई शुभ सूचना, पढ़ें दैनिक राशिफल
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको किसी काम को करने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी, तभी आपका काम पूरा हो सकेगा, इसलिए आपको हिम्मत दिखाकर आगे बढ़ना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अनुभवी व्यक्तियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और आप अपने ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माताजी आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ डाल सकते हैं, जिनसे आपको पीछे नहीं हटाना है। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें मेहनत अधिक करनी होगी, तभी उन्हें परिणाम बेहतर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप किसी बात को लेकर अपने किसी सहयोगी से चल रही अनबन थी, तो वह भी दूर होगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई सहयोगी आपकी बातों का बुरा मान सकता है। आप बिजनेस को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। कोई काम आप किसी दूसरे के भरोसा न छोड़े, नहीं तो उसमें समस्या आ सकती हैं। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपको अपनी आय और व्यय को संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप तले भुने भोजन से परहेज रखें, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपके प्रतिद्वंदी कामों में रुकावट लाने की बुरी कोशिश करेंगे। आपको उनसे सावधान रहने की जरूरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।