Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आपका कोई परिजन आपसे धन उधार मांग सकता है। आपको किसी पुरानी इन्वेस्टमेंट से अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह भी आपको मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपने बॉस की आंखों का तारा बनेंगे, क्योंकि आपको कोई दी गई सलाह आपके बिजनेस को चरम तक पहुंचाएगी। भाई बहनों से आप कुछ पारिवारिक मुद्दों को लेकर बातचीत करेंगे।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी टेंशन से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई किसी बात को लेकर झूठा आरोप लगा सकता है। यदि ऐसा हो, तो आप उसमें अपनी बात लोगों को सामने अवश्य रखें। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी। आध्यात्म के कार्यों में आप आगे बढ़ेंगे। बिजनेस के कामों में अधिक कुछ रुकावटें आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य से कोई पुरस्कार मिलने की संभावना है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घर में किसी नए वाहन के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी लेनदेन से संबंधित मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखना होगा। पारिवारिक समस्याओं को दूर करने के लिए आपको बड़े सदस्यों से बातचीत करनी होगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।