फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: वृषभ और मिथुन राशि वालों को नौकरी और व्यापार में मिलेगा लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 18 Sep 2024 06:24 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 18 Sep 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 18 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
18 सितंबर का दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।

Aaj Ka Rashifal 18 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें। आपने यदि व्यवसाय में किसी डील को फाइनल करने का सोचा था, तो आपकी डील फाइनल होते-होते लटक सकती है। आप अपने घर के साथ रखरखाव आदि के लिए कुछ सामानों की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग करेंगे।

Aaj Ka Rashifal 18 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। उनका कोई काम पूरा हो सकता है। किसी से उधार लेना पड़ सकता हैं। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं और वह अपने ज्ञान में वृद्धि करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आपको अपने क्रोधी स्वभाव में बदलाव लाने की आवश्यकता है, नहीं तो जीवनसाथी के साथ आपकी खटपट होने की संभावना है। घूमाने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 18 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। आपकी यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रहा थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप किसी से कोई लेनदेन सोच विचारकर करें।
 
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 18 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर होने वाला है। आपको कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं। परिवार के सदस्यों में आपको तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम भरपूर रहेगा, लेकिन आपका मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको नौकरी को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत करनी होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed