फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष, कर्क और तुला राशि वालों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 18 Aug 2024 06:41 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 18 Aug 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 18 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 18 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
मेष राशि के जातकों के लिए दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आपका कोई नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें। आपका कोई सहयोगी आपके कामों में विघ्न डालने कोशिश करेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।
Aaj Ka Rashifal 18 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन निवेश संबंधी मामलों में अच्छा रहना है। नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों से अपने बॉस को प्रसन्न रखेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती हैं। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। भाई बहन आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 18 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आपका कोई काम यदि अटका हुआ था, तो उनके पूरे होने की संभावना है। विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग कर सकते हैं। आप मौज मस्ती भरे मूड में रहेंगे। आपके सहयोगी आपके कामों में पूरा साथ देंगे, लेकिन आपको किसी राजनीति का हिस्सा बनने से बचना होगा। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। आप परिवार के सदस्य के साथ कही जाने की योजना बना सकते हैं। आप अपने घर की जरूरतों की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी करने की कोशिश में लगे रहेंगे।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 18 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
कर्क राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। माता जी को कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है। आपकी कोई पारिवारिक कलह आपके लिए सिरदर्द बनेगी। आपको अपने नौकरी में कोई बदलाव करने से बचना होगा। आप किसी को धन उधार देने से बचें।  आपके कामों की गति थोड़ा धीमी रहेगी, लेकिन फिर भी आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed