फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला राशि वालों को हो सकती हैं नौकरी संबंधी परेशानियां, जानें अन्य राशियों का हाल

Fri, 17 May 2024 06:22 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 17 May 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 17 May Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
17 मई का राशिफल - फोटो : अमरउजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 17 May Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आप यदि किसी बैंक से लोन लेना चाहते हैं, तो आप उसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपको अपने कामों की योजनाओं की जानकारी गुप्त रखनी होगी, नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपके परिवार में लोग आपके व्यवहार के कारण आपसे परेशान रहेंगे। यदि ऐसा हो तो आपको उन्हें मनाने की कोशिश करनी होगी। आपके साथ आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी,उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

Aaj Ka Rashifal 17 May Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी किसी पुरानी गलती के कारण कार्य क्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों से माफी मांगनी पड़ सकती है। संतान करियर को लेकर परेशान रहेगी। आपको परिजनों से बातचीत करके दूर करने की कोशिश करनी होगी।  आप ऑनलाइन कोई शॉपिंग कर सकते हैं। आपको किसी बचत योजना में निवेश करना अच्छा रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 17 May Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप वाहन खरीद सकते हैं। आपको अपने खर्चे पर नियन्त्रण रखने की ज़रूरत है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोग अपने काम से एक नई पहचान बनाएंगे। कोई आपकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकता है।  आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने बिजनेस को लेकर कोई बड़ा निवेश करने से बचें।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 17 May Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज अपने बिजनेस की योजनाओं पर पूरा ध्यान दें। किसी बाहरी व्यक्ति के घर में प्रवेश करने से आपके परिवार के सदस्यों में लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपको उन्हें दूर करने के लिए योजना बनानी होगी। आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।  आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, वह आवेदन कर सकते हैं। आप अपने धन को सही काम में लगाएं। बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed