मेष राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। धन का कुछ हिस्सा धार्मिक या सामाजिक कार्यों में खर्च करने का विचार बना सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण सूचना के मिलने से भविष्य की योजनाओं को नई दिशा मिलेगी। लाभ हो सकता है।
2 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज किसी उपहार या शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव को लेकर खुशी का माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक के बावजूद रिश्तों में सामंजस्य महसूस होगा। आज कोई वाहन खरीदने का प्लान भी बना सकते हैं।
3 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर के साथ हो सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनने से रिश्तों में चल रही दूरियां कम होंगी और आपसी विश्वास मजबूत होगा। शाम को किसी फिल्म या शॉपिंग का प्लान बना सकते हैं।
4 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। नए लोगों के साथ मिलकर व्यापार से जुड़ी योजनाओं पर काम कर सकते हैं। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी या भावनाओं में बहने से बचें। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।
5 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। करियर से जुड़े मामलों में किसी वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक साबित होगी। इस समय छात्रों का सही मार्गदर्शन मिलने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।