जानिए शुक्रवार 7 सितंबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल..
मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
क़ानूनी मामलों की वजह से तनाव मुमकिन है। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आज आपसे संपर्क कर सकता है। किसी से अचानक हुई रुमानी मुलाक़ात आपका दिन बना देगी। कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली से नाख़ुश होंगे, लेकिन यह वे आपको बताएंगे नहीं। अगर आपको लगता है कि परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं आ रहे हैं, तो अपनी योजनाओं का फिर से विश्लेषण कर उनमें सुधार लाना बेहतर रहेगा। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे।
वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
आज आप थकावट महसूस करेंगे और छोटी-छोटी बातों पर नाराज़ भी हो सकते हैं। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। दोस्त और पारिवारिक मित्र आपका उत्साह बढ़ाएंगे। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। अगर आप अपनी योजनाओं को सबके सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, तो आप अपनी परियोजना को ख़राब कर सकते हैं। अपनी ख़ासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय।
मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा
रचनात्मक शौक़ आज आपको सुक़ून का एहसास कराएंगे। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आपके जीवनसाथी की सेहत आपको चिंता में डाल सकती है। अपने दिल की बात ज़ाहिर करके आप ख़ुद को काफ़ी हल्का और रोमांचित महसूस करेंगे। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक़्त अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन के उजले पहलू का अनुभव करने के लिए अच्छा दिन है।
कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
नफ़रत की भावना महंगी पड़ सकती है। यह न केवल आपकी सहन-शक्ति घटाती है, बल्कि आपके विवेक को भी ज़ंग लगा देती है और रिश्तों में हमेशा के लिए दरार डाल देती है। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। दोस्त और रिश्तेदार आपकी मदद करेंगे और आप उनके साथ काफ़ी ख़ुशी महसूस करेंगे। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे। वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ़ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में ख़ुद की छवि भी सकारात्मक होगी।