पढ़ें बुधवार, 5 दिसंबर 2019 का दैनिक राशिफल। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता आपका आज का राशिफल।
लक्ष्मीजी की कृपा आप पर बरसेगी। सामाजिक रूप से यश और कीर्ति में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। विवाह योग्य हैं तो शादी का प्रस्ताव आ सकता है। लेकिन मध्याहन के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पूंजी निवेश करने से पहले सोच लीजिएगा। परिवारजनों के साथ विरोध रहेगा, इसलिए मौन रखना ही उचित होगा। दूसरों के जंजाल में न फंसें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
आज का दिन शुभफलदायी है। व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी तथा आपके कार्य की उचित प्रशंसा भी होगी। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य भी सरलतापूर्ण संपन्न होंगे और उन कार्यों से लाभ भी होगा। दांपत्यजीवन में आनंद-प्रमोद छाया रहेगा। नए कार्यों का आयोजन करने के लिए समय अच्छा है। सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से लाभ मिलने के योग हैं। किसी रमणीय स्थान पर जाने की भी संभावना है।
प्रतिस्पर्धियों और उच्च अधिकारियों के साथ वाद-विवाद न करने की जरूरत है। आनंद-प्रमोद से सम्बंधित वस्तुओं को खरीदने में खर्च अधिक होने की संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में वातावरण अच्छा रहेगा। मानसिक रुप से भी आप आज स्वस्थ रहेंगे। फिर भी मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक स्थिति में अनुकूल परिवर्तन आएगा। आपके कार्य से उच्च अधिकारी भी संतुष्ट रहेंगे। धन प्राप्ति का आज अच्छा योग है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
अनैतिक कार्य और निषेधात्मक विचारों से दूर रहने की आवश्यकता है। वाणी पर संयम रखिए। परिवार में तकरार होने से आप मानसिक परेशान रहेंगे। मध्याहन के बाद विदेश से समाचार प्राप्त होंगे। संतान के विषय में चिंता रहेगी। उच्च अधिकारियों का आप के साथ किया गया व्यवहार मन को दुखी करेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें।