फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

25 अगस्त 2018 राशिफल: 6 राशियों को मिलेगा पैसा और प्यार लेकिन बाकी 6 को करना होगा इंतजार

Sat, 25 Aug 2018 10:04 AM IST
Prateek Ranjan Content Partner: Astrosage
Content Partner: Astrosage Published by: Prateek Ranjan Updated Sat, 25 Aug 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
25 august 2018 rashifal daily horoscope 24th day of august month
rashifal
जानिए शनिवार 25 अगस्त 2018 सभी राशियों का राशिफल..
25 august 2018 rashifal daily horoscope 24th day of august month
aries - फोटो : aries

अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए गम्भीर तौर पर प्रयास करें। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता दें। इस बारे में बिना देर किए बातचीत करें, क्योंकि एक बार इस समस्या के हल हो जाने पर घर में जीवन बहुत आसान हो जाएगा और परिवार के लोगों को प्रभावित करने में आपको कोई कठिनाई नहीं आएगी। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और ख़ास कामों के लिए है। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। किराने की ख़रीदारी को लेकर जीवनसाथी से तक़रार मुमकिन है।

25 august 2018 rashifal daily horoscope 24th day of august month
taurus - फोटो : taurus

एक आध्यात्मिक व्यक्ति आशीर्वाद की वर्षा करेगा और मन की शांति लेकर आएगा। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। लोगों और उनके इरादों के बारे में जल्दबाज़ी में फ़ैसला न लें। हो सकता है कि वे दबाव में हों और उन्हें आपकी सहानुभूति व विश्वास की ज़रूरत हो। रोमांटिक मनोभावों में अचानक आया बदलाव आपको काफ़ी खिन्न कर सकता है। बिना गहराई से समझे-बूझे किसी व्यावसायिक/क़ानूनी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें। आपके हँसने-हँसाने का अन्दाज़ आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। रिश्तेदारों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में परेशानी पैदा कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
25 august 2018 rashifal daily horoscope 24th day of august month
gemini sign

अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएं। आप अपने प्रिय की बांहों में आराम महसूस करेंगे। आपको दफ़्तर में कुछ ऐसा काम करना पड़ सकता है, जिससे आप लंबे समय से बचने की कोशिश कर रहे थे। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। आप महसूस कर सकते हैं कि जीवनसाथी का प्यार सारे दुःख-दर्द भुला देता है।

विज्ञापन
25 august 2018 rashifal daily horoscope 24th day of august month
cancer sign

क़ानूनी मामलों की वजह से तनाव मुमकिन है। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फ़ायदा होगा। आज के दिन परिवार का कोई सदस्य अगर आपको कुछ ज़्यादा ही तनाव दे, तो हालात बेक़ाबू होने से पहले उसकी सीमा तय कर दें। आज के दिन आप किसी क़ुदरती ख़ूबसूरती से ख़ुद को सराबोर महसूस करेंगे। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक़ पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed