जानिए शुक्रवार 17 अगस्त 2018 सभी राशियों का राशिफल..
17 अगस्त 2018 राशिफल: कुछ लोगों के लिए खास रहेगा शुक्रवार का दिन, ऐसी रहेगी ग्रहों की चाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम बरतें, क्योंकि आपकी तल्ख़ी आस-पास के लोगों को दुःखी कर सकती है। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं।
वृष राशि
अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही ज़िंदगी की समस्याएँ दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। अपने मेहमानों से ख़राब बर्ताव न करें। आपका ऐसा व्यवहार न केवल आपके परिवार को दुःखी कर सकता है, बल्कि संबंधों में दूरी भी पैदा कर सकता है। आपके प्रिय का मूड आज कुछ उखड़ा-उखड़ा हो सकता है। इसलिए अपने तेज़-तर्रार रवैये पर थोड़ी लगाम लगाएँ, नहीं तो अच्छी-ख़ासी दोस्ती में दरार पड़ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफ़ी अच्छा रहने वाला है।
मिथुन राशि
रचनात्मक काम आपको सुक़ून देगा। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। आज आप अपने प्रिय से अपने जज़्बात का इज़हार करने में मुश्किल महसूस करेंगे। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वग़ैरह से दूर रहें। आपके हँसने-हँसाने का अन्दाज़ आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा।
कर्क राशि
आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। आप सभी पारिवारिक कर्ज़े ख़त्म करने में क़ामयाब रहेंगे। आपके प्रेम की राह एक ख़ूबसूरत मोड़ ले सकती है। आज आपको पता चलेगा कि फ़िजा़ओं में जब प्यार घुलता है तो कैसा महसूस होता है। दफ़्तर में शांत और संतुष्ट सोच आपके मन को उत्साहित रखेगी। भविष्य की योजनाओं के लिए आपको नए संपर्क बनाने की ज़रूरत है। वे करियर की तरक़्क़ी में बहुत मददगार रहेंगे। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें।