बुधवार, 13 नवंबर 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल कैसा रहेगा। क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल
13 नवंबर राशिफल: क्या कहते हैं सभी राशियों के सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में मामूली पाचन विकार हो सकता है, लेकिन निश्चिंत रहें, कोई गंभीर बात नहीं है।
इमोशन: आप बहुत अच्छा अनुभव कर रहे हैं। लगता है कि आप आसानी से सफलता की नब्ज को महसूस कर पा रहे हैं। आज आप चीजों को लेकर बहुत भावुक हो जाएंगे।
पर्सनल लाइफ: आज आप के लिए एक अनुकूल दिन है। फिजा में रोमांस है और यदि आप अविवाहित हैं, तो अपने नए नवेले प्यार के साथ सुखद समय बिता सकते हैं। आप में से कुछ लोगों की किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी और आप मिलकर कुछ प्रिय यादें पुनर्जीवित करेंगे।
करियर: आप आशावादी रहेंगे और बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए अपने कार्य में और अधिक समय का निवेश करेंगे। कई नए अवसर उजागर होंगे और आप उनका पूरा फायदा उठाने के लिए तत्पर रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी अति व्यस्त रहने की संभावना है।
यात्रा: भाग्य आज आप पर मुस्कुरा रहा है। अपने मार्ग में आये अवसरों का लाभ उठाएं।
भाग्य: आज आपका शुभ दिन है। अपनी सच्ची भावनाओं को व्यक्त करने में संकोच न करें वर्ना आप एक बहुत अच्छा अवसर खो देंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई चिंता की बात नहीं है। आज आप ऊर्जावान और आशावादी होंगे। प्रकृति के अनुकूल जीवन शैली में बदलाव लाने के प्रयास लाभदायक परिणाम देंगे। काम और मनोरंजन के बीच संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा।
इमोशन: आज आप काफी फुर्तीले और आतुर रहेंगे। आपका उपजाऊ दिमाग दिन भर आपको विचलित करेगा।
पर्सनल लाइफ: अविवाहित और योग्य जातकों के विवाह संबंधित चर्चा उनके घर परिवार में शुरू की जा सकती है । वैवाहिक जीवन में थोड़ा बहुत मनमुटाव संभव है, लेकिन आपको अपने प्रिय से उपहार प्राप्त होने की भी सम्भावना है। विदेशों में रहने वाले रिश्तेदारों के साथ पुनर्मिलन संभावित है।
करियर: योजना बनाने और निर्णय लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। कार्यालय का वातावरण सौम्य रहेगा। आपको व्यापार के नए क्षेत्रों में प्रवेश करने का अवसर मिलेगा। आप भौतिक और सुख सुविधा की वस्तुओं पर पैसा खर्च करेंगे।
यात्रा: सहकर्मियों या दोस्तों के साथ यात्रा करने के अवसर मिल सकते हैं। यह यात्रा आप को अधिक ऊर्जावान और फुर्तीला बना देगी।
भाग्य: आप जिन चीजों के होने का एक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, आज उनके परिपूर्ण होने की संभावना है।
इमोशन: आज आप भावुक और विषादमुक्त रहेंगे और आपका सकारात्मक रवैया घर के वातावरण पर हावी होगा।
पर्सनल लाइफ: प्रेम प्रस्ताव आज सफल होंगे। आपका जीवनसाथी आज आपको कुछ अच्छी खबर देगा। अपनों के साथ साहसिक और रोमांचक कारनामों में शामिल होने का आज से बेहतर समय नहीं है। परिवार के सदस्य आपसे स्नेह और सेवा की उम्मीद रखेंगे।
करियर: आप ने अब तक जितनी कड़ी मेहनत की है, उस सब का सकारात्मक परिणाम मिलने का समय आखिर आ गया है । अंतिम नतीजों से आप खुश और तनावमुक्त हों जाएंगे। जो व्यक्ति अपने करियर में एक नई शुरुआत करना चाहते हैं उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया समय है।
यात्रा: अपने प्रियतम के साथ एक लम्बी रूमानी सैर आज आपकी प्रसन्नता और जोश का कारण बनेंगी।
भाग्य: आज दिन भर जो आपके साथ घटित होने वाला है, उससे आप आश्चर्यचकित रहेंगे। आपको कुछ ऐसे नए और दिलचस्प लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा जो आपके जीवन पर छाप छोड़ जाएंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति अत्यंत सावधानी की आवश्यकता है। पेट के रोग और पीठ के निचले हिस्से में दर्द कष्ट का कारण बन सकते हैं। आप को सुबह-सुबह हरे मैदान या बगीचे में चलने की सलाह दी जाती है। अवसाद से बचने के लिए ध्यान करें। गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य की अधिक देखभाल करें।
इमोशन: आज आप बहुत आत्मविश्वासी महसूस नहीं कर रहे हैं, लेकिन यह आवश्यक है कि आप अपनी अनिश्चितता प्रदर्शित न करें।
पर्सनल लाइफ: परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद होने की संभावना है। अहं का टकराव वैवाहिक संबंधों में तनाव का कारण बन सकता है। किसी बहुत पुरानी दोस्त के साथ रास्ते अलग हो सकते हैं। गंभीर बहसबाजी से बचें । आप अपनी करीबी लोगों के द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर बेहद संवेदनशील हो जाएंगे।
करियर: आप दफ्तर की राजनीति या चुगलखोरी का शिकार बन सकते है। स्पष्ट रूप से खुल कर सामने आने से ही अफवाहों का अंत किया जा सकता है। स्वयं के व्यवसाय में कार्यरत व्यक्तियों को अपने कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है । कोई भी नई साझेदारी शुरू करने के लिए यह समय अच्छा नहीं है।
यात्रा: काम सम्बन्धी व्यापक यात्राओं की संभावना है । यात्रा के दौरान स्वास्थ्य की देखभाल बहुत जरूरी है।
भाग्य: चीजे आपकी उम्मीदों के अनुसार नहीं होंगी, अतः कोई भी प्रमुख निर्णय या फैसले आज न लें ।