फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology: जुलाई में चार ग्रहों के राशि परिवर्तन से होगा इन चार राशियों को जमकर फायदा

Sat, 03 Jul 2021 07:15 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 03 Jul 2021 07:15 AM IST
विज्ञापन
planet transit in july 2021 these 4 zodiac signs may get good results
जुलाई माह 2021 में ग्रहों का राशि परिवर्तन - फोटो : Pixabay

ज्योतिषीय दृष्टि से जुलाई का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस महीने में चार बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। महीने की शुरूआत में ग्रहों के राजकुमार माने जाने वाले बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। बुध 7 जुलाई को मिथुन राशि में इसके बाद इसी महीने में एक बार फिर से 25 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह के बाद ग्रहों के राजा सूर्य देव अपनी राशि बदलेंगे। वे कर्क संक्रांति के दिन यानि 16 जुलाई को सूर्य चंद्रमा की राशि कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पर इस राशि में वे एक महीने तक विराजमान रहेंगे। सूर्य के बाद सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और फिर 20 जुलाई को मंगल सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इन चारों ग्रहों का राशि परिवर्तन चार राशियों के लिए बेहद शुभ होने जा रहा है। इन राशि के जातकों को बहुत ही शानदार परिणाम मिलने वाले हैं। ये राशियां इस प्रकार हैं... 



planet transit in july 2021 these 4 zodiac signs may get good results
सिंह राशि

लंबे समय से अटका हुआ धन मिल सकता है। पारिवारिक कार्यों में गति आयेगी। मित्रों एवं परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा शुभ एवं लाभदायक साबित होगी। मीडिया, संगीत, कला जगत से जुड़े लोगों के लिए यह समय शुभ है। कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। 

planet transit in july 2021 these 4 zodiac signs may get good results
कन्या राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कन्या राशि

लंबित कार्य पूर्ण होंगे। करिअर-कारोबार की दिशा में किये गये प्रयास सफल होंगे। धार्मिक-सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। भूमि-भवन संपत्ति से जुड़े मामलों में फैसला आपके हक में जायेगा। माह के मध्य में सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सत्ता पक्ष का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यक्ति विशेष की मदद से आर्थिक लाभ तो होगा ही, साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा में भी बढ़ोत्तरी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। इस दौरान सुख-सुविधा की चीजों में अधिक धन खर्च करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
planet transit in july 2021 these 4 zodiac signs may get good results
तुला राशि - फोटो : सोशल मीडिया
तुला राशि

यात्रा आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। प्रयासों में सफलता मिलगी। जो जातक राजनीति से जुड़े है उनकी योजनाएं सफल होंगी। किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी जो दोस्ती में तब्दील हो जायेगी। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम-संबंध हो अथवा दांपत्य जीवन, रिश्तों के प्रति पूरी तरह से ईमानदार रहें।

विज्ञापन
planet transit in july 2021 these 4 zodiac signs may get good results
मीन राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मीन राशि

आपको सफलता के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पूर्व में किये गये निवेश से लाभ प्राप्त होगा। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। किसी व्यक्ति विशेष से मुलाकात मित्रता में और बाद में प्रेम संबंधों में बदल सकती है। वहीं पहले से बने हुए प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed