Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।
Weekly Horoscope: सप्ताह की चार भाग्यशाली राशियां, कार्य-व्यापार में तरक्की और धन प्राप्ति के बनेंगे योग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृषभ: मनचाहा फल होगा प्राप्त
इस सप्ताह आपको मनचाहा फल प्राप्त होगा। इस दौरान न सिर्फ मित्रों और शुभचिंतकों का बल्कि परिजनों का भी साथ मिलेगा। विरोधी भी आपके आगे घुटने टेकेंगे। नौकरीपेशा जातकों का समय अनुकूल रहेगा। रोजी-रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। कारोबार में वृद्धि के योग बनेंगे। व्यवसाय में प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। किसी वरिष्ठ की मदद से पारिवारिक समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब होंगे। सप्ताह के अंत तक संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
सिंह: आर्थिक स्थिति में होगा सुधार
सप्ताह के प्रारंभ में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। फंसे हुए धन की प्राप्ति होगी। नई योजनाएं बनेंगी। कार्यक्षेत्र में स्थान अथवा जिम्मेदारियों में परिवर्तन भी संभव है। किसी वरिष्ठ और प्रभावी व्यक्ति की मदद से मनोवांछित सफलता मिलेगी। हालांकि किसी बड़ी योजना धन निवेश करने से पहले से पहले खूब सोच विचार कर लें। ध्यान रहे कि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय अहितकर साबित हो सकता है। इस दौरान किसी को धन उधार देने से बचें। किसी भी कार्य में शार्टकट से बचें। प्रेम संबंधों में अपने लवपार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें। बेवजह के तर्क वितर्क से बचें। सेहत संबंधी समसस्याओं को बिल्कुल भी नजरंदाज न करें।
कन्या: सौभाग्य का मिलेगा साथ
सप्ताह की शुरुआत में कन्या राशि के जातकों को सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान रोजगार की दिशा में मनोवांछित सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। कार्यक्षत्र में सीनयिर्स और जूनियर्स के सहयोग से आप अपने टारगेट को समय से पूरा करने में कामयाब होंगे। पद में बढ़ोत्तरी के साथ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सत्ता पक्ष के सहयोग से काम बनेंगे। भूमि भवन से जुड़े मामलों में लाभ होगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। लव पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सप्ताह के अंत में किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। धार्मिक यात्रा भी संभव है। सेहत संबंधी समस्याओं की अनदेखी न करें।
मीन: अपने विवेक से बाधाओं को करेंगे दूर
सप्ताह के प्रारंभ में कार्यों में कुछेक अड़चनें आएंगी लेकिन आप अपने विवेक से सभी बाधाओं को दूर करते हुए मनवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। लंबे समय से भटक रहे बेरोजगार लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। सत्ता पक्ष से बड़े लाभ के योग बनेंगे। मित्रों एवं विशिष्टजनों के सहयोग से कुछेक समस्यायें सुलझेंगी। सप्ताह के मध्य में भौतिक सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। मौज मस्ती के लिए छोटी-मोटी यात्रा संभव है। किसी महिला मित्र की मदद से प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।