{"_id":"695cafd0da7b48e80401ced1","slug":"today-numerology-prediction-07-january-2026-aaj-ka-ank-jyotish-in-hindi-2026-01-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Ank Jyotishfal 07 January: इन 3 मूलांक के लोगों को मिलेगा व्यापार में लाभ, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
Aaj Ka Ank Jyotishfal 07 January: इन 3 मूलांक के लोगों को मिलेगा व्यापार में लाभ, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:05 AM IST
सार
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक शास्त्र में जन्मतिथि से निकला मूलांक व्यक्ति के स्वभाव, सोच और निर्णय क्षमता को प्रभावित करता है। यह बताता है कि व्यक्ति जीवन को कैसे देखता है, किन अवसरों की ओर आकर्षित होता है और किन चुनौतियों का सामना कर सकता है।
विज्ञापन
1 of 10
07 जनवरी का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Ank Jyotish Today 7 January 2026 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, भविष्य और जीवन की दिशा को उसकी जन्मतिथि से प्राप्त मूलांक के माध्यम से समझा जाता है। जन्म की तारीख में मौजूद सभी अंकों को जोड़कर जो एक अंक प्राप्त होता है, वही मूलांक कहलाता है। यह मूलांक व्यक्ति की सोचने की शैली, व्यवहार, निर्णय लेने की क्षमता और जीवन में घटने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं पर प्रभाव डालता है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर अंक किसी न किसी ग्रह की ऊर्जा और प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। इन्हीं अंकों के आधार पर मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है, जिससे दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जाता है। इसके जरिए व्यक्ति आने वाली परिस्थितियों का पूर्व संकेत पाकर अपने फैसलों को बेहतर दिशा दे सकता है।
Mulank 4: इनके लिए पार्टनर को समय देना होता है मुश्किल, लेकिन जीवनभर निभाते हैं सुरक्षित और मजबूत रिश्ता
उदाहरण के तौर पर, यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग होगा 2 + 3 = 5। यानी उस व्यक्ति का मूलांक 5 माना जाएगा। इसी तरह यदि किसी की जन्म तिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा और उसका मूलांक 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों को जोड़कर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, उसे भाग्यांक कहा जाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6। इस प्रकार उस व्यक्ति का भाग्यांक 6 होगा।
Numerology: प्रेम में सबकुछ न्योछावर कर देते हैं मूलांक 2 के जातक, अक्सर खा बैठते हैं धोखा
अंक ज्योतिष की मदद से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावी और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। साथ ही यह आपको संभावित चुनौतियों और अवसरों के बारे में पहले से सचेत करता है, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए तैयार रह सकें। आइए, अंक शास्त्र के जरिए जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन आपके लिए काफी सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके मेहनत और प्रयासों का फल दिखाई देगा। कार्यस्थल पर आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा, जिससे पुराने अधूरे कार्य या समस्याएं हल हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन में भी संतुलन रहेगा और परिजन आपके विवाह या जीवनसाथी से जुड़ी योजनाओं के लिए सहमत हो सकते हैं। आज आप आत्मविश्वास के साथ निर्णय लेंगे और सभी परिस्थितियों को सही तरीके से संभाल पाएंगे।
शुभ अंक: 31
शुभ रंग: केसरिया
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आज का दिन विशेष और खुशहाल रहने वाला है। घूमने-फिरने या मनोरंजन के लिए बनाई गई योजना सफल रहेगी और मन को ताजगी महसूस होगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। व्यापार या व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। अतिरिक्त आय के नए स्रोत बन सकते हैं, जिससे वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। दिन का अंत आपके लिए सुखद अनुभव लेकर आएगा।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: भूरा
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
घर में खुशियों का वातावरण रहेगा और किसी बुजुर्ग या गुरु से हुई बातचीत से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि किसी रिश्ते में हाल ही में तनाव रहा है, तो आज सुलह का अवसर मिल सकता है। हालांकि, आज थोड़ी सी भी लापरवाही आपके कार्यों में असफलता का कारण बन सकती है, इसलिए कामों में ध्यान और सावधानी बरतें। सामाजिक और पारिवारिक मेल-जोल अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आज धन और खर्च को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। आवश्यकताओं के कारण खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे मन थोड़ी चिंता में रहेगा। व्यापार में नई योजनाएं लागू करने का अवसर मिलेगा, जिससे कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और पारिवारिक संबंधों में तालमेल बना रहेगा। धैर्य और समझदारी से काम करें, तो दिन सकारात्मक रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: गुलाबी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।