Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 30 January 2022: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक- 1
आज का दिन तरक्की प्रदान करने वाला हो सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपके किए गये कार्यों में आपको सफलता जरूर मिलेगी। किसी प्रकार के झगड़े को सुलझाने का समय ठीक है। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। पत्नी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ग्रे
अंक- 2
गैर कानूनी कार्यो से दूरी बनाकर रखें। धन-सम्पत्ति और प्रेम-सम्बन्धों में ज्यादा आजादी न लें। नए कार्यों को आयाम दें। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। आज प्रेमी के साथ डेट पर भी जा सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला
अंक- 3
आज आप सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। प्यार व्यवसाय और घरेलू जीवन में भी आप खतरा उठाने के लिये तैयार रहेंगे। इसके चलते आप ऑफिस या घर बदल सकते है। व्यापार में परिवर्तन योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
अंक- 4
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। परिवार का स्नेह मिलेगा जिंदगी में कुछ अच्छा मुकाम हासिल होगा। वाहन खरीद सकते हैं। आपको नए व्यापार से लाभ होगा या पुराना दिया उधार वसुल होगा। आप शांति का अनुभव करेंगे। मेडीटेशन करें।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग - सफेद