फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ank Jyotish 28 January 2022: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 28 Jan 2022 07:28 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 28 Jan 2022 07:28 AM IST
विज्ञापन
numerology prediction 28 January 2022 ank jyotish
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

numerology prediction 28 January 2022 ank jyotish
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
धन को लेकर मन विचलित रहेगा। सामान्य करने के लिए संगीत में मन लगाए। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कुछ जातकों का सजने संवरने में मन लगेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें नहीं तो मौसमी बीमारी होने की संभावना है। 
शुभ अंक - 5
शुभ रंग- लाल
numerology prediction 28 January 2022 ank jyotish
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
धन का आगमन हो सकता है आज अपनी वाणी व क्रोध से बचें। पारिवारिक जमीन जायदाद को लेकर झगड़ा हो सकता है। अपने शब्दों पर विचार करके दूसरों से बहसबाजी करें। आज निवेश के लिए दिन अच्छा नहीं है। किसी भी प्रकार का लेन-देन न करने से बचें।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - गोल्डन
विज्ञापन
विज्ञापन
numerology prediction 28 January 2022 ank jyotish
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को आपके ऊपर गुस्सा आ सकता है जिससे आप दोनों के बीच खटास आ सकती है। बात को आगे न बढ़ाएं और परिस्थिति को संभालने का प्रयास करें। 
शुभ अंक - 2
शुभ रंग-  बैंगनी
विज्ञापन
numerology prediction 28 January 2022 ank jyotish
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
आर्थिक रूप से कोई नया निवेश करें दिन अच्छा है। भाई-बहन से व्यर्थ की बातचीत में समय ज्यादा खराब होगा। बहसबाजी करने से बचें। आपको प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। जिससे उन्नति होने की संभावना है। 
शुभ अंक- 7
शुभ  रंग- क्रीम
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed