Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 24 May: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक- 1
आमदनी से ज्यादा खर्च बढ़ जाने से दिक्कतें पेश आएंगी, खर्च के लिये संतुलित बजट बनाएं और सामाजिक दायरा सीमित रखें। परिवार व मित्र आपको खुशियां प्रदान करेंगे। काफी समय से लंबित सरकारी कार्य, कानूनी मुद्दे, अनुबन्ध जैसे मामले आसानी से हल हो सकते है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
अंक- 2
आप धन कमाने के कई अवसर अपनाएंगे। आप में सहनशीलता की कमी नहीं है। दिन की शुरूआत आप जोरदार ढंग से करेंगे। आसपास की यात्रा पर जा सकते हैं। गुप्त शत्रुओं में वृद्धि हो सकती है। फिर भी आपका पराक्रम बढ़ेगा। संतान से संतुष्टि प्राप्त करेंगे।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सिल्वर
अंक- 3
आज आत्मविश्वास अधिक होगा। आप अपने सकारात्मक विचारों के चलते धन अर्जित कर लेंगे। घर परिवार के कामों पर ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें वरना पुरानी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। माता-पिता, बच्चों, रिश्तेदारों से सम्बन्ध मजबूत होंगे। अपने काम को नीतिपूर्ण ढंग से पूरा करेंगे।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- नारंगी
अंक- 4
आर्थिक और व्यापारिक तौर पर शानदार सफलता मिल सकती है। पहले से कहीं अधिक अधिकार सम्पन्न होंगे। भावनाओं के भाव में बहने या लापरवाही से बचना चाहिए। स्वभाव में विनम्रता का भाव रखेंगे। परिवार के साथ सम्बन्ध मधुर बनेंगे।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- सफेद