अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक ज्योतिष 19 अगस्त 2021: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
आज आप निवेश में रिस्क ले सकते हैं, जो आगे चलकर सही साबित होगा। छात्र-छात्राओं को इंटरव्यू के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। आर्थिक प्रगति बढ़ सकती है। खर्च की अधिकता रहेगी।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - क्रीम।
अंक – 2
मेहनत और लगने से सभी काम पूरे होंगे। प्रेम जीवन में प्रियतम का साथ मिलेगा। प्रेम-सम्बन्धों के लिए बेहतर दिन है। घर परिवार पर ध्यान दे पाएंगे, आज उत्तम दिन है। बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य बेहतर होगा।
शुभ अंक - 25
शुभ रंग – लेमन।
अंक - 3
आज अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कुछ योजनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे। आज आप यात्रा कर सकते हैं लेकिन यात्रा में थकान की अनुभूति होगी। परिवार के साथ ताल-मेल बिठाने के लिए अच्छा दिन है।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग - हरा
अंक – 4
आज यात्रा में सावधान रहें। चोरी हो सकती है। ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है। परिवार के सदस्यों से सामंजस्य बनाकर रहें। जीवनसाथी से अनबन रहेगी। आज आप अपनी मनमर्जी किसी के साथ न करें अन्यथा मंहगी पड़ सकती है। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद हो सकता है।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - गोल्डन