Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 17 May 2022: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है। यदि आप राजनीति में सक्रिय हैं तो जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है। आपके कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। पढ़ाई के क्षेत्र में अगर खर्चा करना पड़े तो जरूरत के हिसाब से खर्च करें।
शुभ अंक -4
शुभ रंग- ग्रे
अंक 2
पैसे कमाने के नए जरिए बनेंगे। व्यापार में आपको लाभ हो सकता है। शेयर सट्टे या म्युचुअल फंड में आप निवेश कर सकते हैं। जो भी जातक आपके कार्यों में विघ्न डाल रहे थे, उनकी हार तय है।
शुभ अंक-24
शुभ रंग- क्रीम
अंक 3
बिना बात की बातों पर ध्यान न दें। आलस्य के कारण आपका दिन बेकार जा सकता है। व्यावसायिक कार्यों में जागरूकता के कारण आपको फायदा हो सकता है। नौकरी में ट्रांसफर के योग बनते नजर आ रहे हैं।
शुभ अंक-21
शुभ रंग- पीला
अंक 4
आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा। विवाह के योग बनते नजर आ रहे हैं। अगर विदेश में कार्य या विवाह करने की इच्छा है, तो प्लानिंग कर सकते हैं। पड़ोसियों और मित्रों के साथ झमेला हो सकता है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- भूरा