Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 15 march 2022: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
धन संबंधी मामले अभी आपके दिमाग में है और आपकी नजर लक्जरी सामान जैसे आभूषणों आदि पर है। अधिक खर्च न करें। आपके परिवार को किसी संकट जैसे स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से निपटने के लिए आपकी ज़रूरत पड़ेगी।
शुभ अंक-17
शुभ रंग- हरा
अंक 2
आज भौतिक सुखों की तुलना में भावुक लोग आपको अधिक खुशियां देंगे। अगर आप किसी से प्रेम करें तो उसे जाने दीजिये, अगर वो लौट आएगा तो आपका है। अगर लौट कर नहीं आता तो वो आपका कभी था ही नहीं।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- नीला
अंक 3
यह समय आपके लिए भाग्यशाली है। आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं। इस बीच, अपने खर्च को लेकर सतर्क रहें और चोरी व दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावधानी बरतें।
शुभ अंक-35
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 4
आज का दिन बेहतरीन तरीके से शुरू होगा। पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का उचित समय है क्योंकि यही आपको सुरक्षा और भावपूर्ण समझ प्रदान करते है। अपनों के लिए कुछ खास करना चाहेंगे।
शुभ अंक-33
शुभ रंग- लाल