Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 11 May 2022: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
आज का दिन आपके लिए खुशी से भरा रहेगा। अपने आत्मविश्वास का आज सही इस्तेमाल कर आप तरक्की हासिल कर सकते हैं। मुश्किलों में हिम्मत न हारने की आपकी क्षमता आपको समाज में खास पहचान दिलाएगी। परिवार के साथ किसी अच्छी जगह खाने पर जा सकते हैं। प्रेम-संबंध में तनाव आ सकता है। आपका क्रोध झगड़े का कारण बन सकता है।
शुभ अंक -12
शुभ रंग- पीला
अंक 2
आज आपको विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचना होगा। अपने साथी के लिए कोई बेहतरीन गिफ्ट व उपहार खरीद सकते हैं। अपने बच्चों के प्रति आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ हंसते- खिलखिलाते समय बितेगा।
शुभ अंक-13
शुभ रंग- सुनहरा
अंक 3
आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन, खेलकूद और अपनों से मिलना-जुलना होगा। आज आप आशावादी बने रहेंगे। अटके हुए कार्य तो बनेंगें, लेकिन साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। संतान की तरफ से आपको खुशखबरी मिलेगी। जमीन-जायदाद को खरीदने से पूर्व कागज को ध्यान से पढ़ें।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- नीला
अंक 4
आपकी कार्यकुशलता व कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। जिस काम के लिए आप प्रयासरत थे, वह काम बिना किसी रूकावट के पूरा हो जाएगा। भौतिक आवश्यकताओं की वस्तुएं जरूरतमंद व्यक्तियों को दान दें। सगे-संबंधियों से अच्छा सम्पर्क अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- बैंगनी