Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 10 July: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। पैसे के मामले में आप काफी लकी रहेंगे और धन प्राप्ति के योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी और आपको अधिक अनुशासित होकर काम करना होगा। पारिवारिक जीवन में भी कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - गुलाबी
दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और जीवन साथी आपकी भावनाओं को समझ पाएगा, जिससे आपके बीच की दूरी कम होगी। संतान किसी बात को लेकर दुखी हो सकती है। उनसे बात करके आप उनकी समस्या को सुलझा सकते हैं।
शुभ अंक - 42
शुभ रंग - पीला
अंक 3
आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर रहेगा। कार्य में सफलता मिलने से मन को प्रसन्नता होगी और कार्य क्षेत्र में भी आपकी स्थिति बेहतर होगी। परिवार का वातावरण भी सुकून देगा और आप घर और बाहर दोनों जगह आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग - नीला
अंक 4
राजनीति में कार्यरत जातकों को अपनी इमेज का ध्यान रखना होगा। भाग्य आपका साथ देगा। दांपत्य जीवन में स्थितियां अभी वैसी ही रहेंगी जैसी चल रही हैं। संतान अपने क्षेत्र में प्रगति करेगी, इससे आपको कुछ संतुष्टि का अहसास होगा।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - फिरोजी