Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 10 April 2022: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
आपके पास धन आने की संभावना है। लेकिन खर्च में बेतहाशा वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति छोटी सी लापरवाही आपको लम्बे समय तक उलझा सकती है। नौकरी में अच्छा दिन बीतेगा। समय पूर्णतया अनुकूल है। अपनों का साथ रहेगा।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - हरा
अंक 2
आप अपने व्यवसाय को बिना किसी रूकावट के आगे बढ़ाएंगे। आप प्रेम-प्रसंग में लिप्त रह सकते हैं। मन विचलित रहेगा। सेहत खराब हो सकती है। किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन से सावधान रहें। कुछ मामलों में धैर्य से काम लेने की जरूरत है।
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - वॉइलेट
अंक 3
करियर को ऊंचाई तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पति-पत्नी के मध्य अनबन हो सकता है। बच्चों से खुशखबरी मिलेगी। आपके भाग्योन्नति की राह में मुश्किलें आएंगी। साथ विश्वासघात कर सकता है।
शुभ अंक - 26
शुभ रंग - भूरा
अंक 4
आपकी प्रवृत्ति तरक्की में काम आएगी। सैर-सपाटा का कार्यक्रम तय कर सकते हैं। पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आपके विपक्षी गलत फायदा उठा सकते हैं। जीवनसाथी से चले आ रहे मनमुटाव दूर होंगे।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- हरा