अंक ज्योतिष 07 अप्रैल 2021: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक- 1
आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में परिणाम अच्छे मिलेंगे। व्यापार संबंधी कार्य कुछ गति पकड़ेंगे। पारिवारिक समस्या उत्पन्न हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सामान्य है।
शुभ अंक -19
शुभ रंग – लाल
अंक – 2
आज कार्य में मन नहीं लगेगा। किसी चीज को लेकर आप स्वार्थी हो सकते हैं। जिससे आपकी प्रतिष्ठा व छवि दोनों ही धूमिल हो सकती हैं। इन सबके बावजूद परिवार का पूरा सहयोग रहेगा।
शुभ अंक-14
शुभ रंग- पीला
अंक - 3
दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकता है। आपका पूरा ध्यान अपने लक्ष्य की ओर रहेगा। अजनबी व अपरिचित व्यक्तियों पर भरोसा बिलकुल न करें। स्वभाव में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज कुछ लोग बुखार से पीडि़त हो सकते हैं।
शुभ अंक-15
शुभ रंग – सफेद
अंक – 4
आज आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। लापरवाही आपके लिए घातक साबित हो सकती है। शारीरिक व मानसिक रूप से खुद को मध्यम महसूस करेंगें। अविवाहितों के लिए सगाई-संबंधी बात आगे बढ़ेगी।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – नीला