Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष 11 नवंबर 2021: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। पैसे के मामले में आप काफी लकी रहेंगे और धन प्राप्ति के योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी और आपको अधिक अनुशासित होकर काम करना होगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- पीच
अंक 2
पारिवारिक जीवन में भी कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और जीवन साथी आपकी भावनाओं को समझ पाएगा, जिससे आपके बीच की दूरी कम होगी।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 3
आज आपकी संतान किसी बात को लेकर दुखी हो सकती है। उनसे बात करके आप उनकी समस्या को सुलझा सकते हैं। आपको सोच समझकर कदम रखने होंगे। कानून विरुद्ध जाकर कार्य करना आपको परेशानी में डाल सकता है, इसलिए सोच समझकर रहें।
शुभ अंक-14
शुभ रंग- लाल
अंक 4
आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर रहेगा। कार्य में सफलता मिलने से मन को प्रसन्नता होगी और कार्य क्षेत्र में भी आपकी स्थिति बेहतर होगी। परिवार का वातावरण भी सुकून देगा और आप घर और बाहर दोनों जगह आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रे