{"_id":"6942e6abc5981a7ce50d30ca","slug":"new-year-2026-first-month-will-bring-good-luck-for-these-zodiac-sign-2025-12-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्यों खास है साल 2026 का पहला महीना ? जानिए इस दिन किन राशियों की बदलेगी तकदीर","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
क्यों खास है साल 2026 का पहला महीना ? जानिए इस दिन किन राशियों की बदलेगी तकदीर
Lucky Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनकी आपसी स्थिति को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। जब ग्रह अपनी राशि बदलते हैं या विशेष कोण बनाते हैं, तो उससे शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है, जिसका सीधा प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है। ऐसे योग करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों से जुड़े कई बदलाव लेकर आते हैं, इसलिए इन पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
सूर्य और गुरु के प्रतियुति योग का प्रभाव मेष राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपके मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी। जो लोग सरकारी सेवा, प्रशासन या राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें उच्च पद या नई जिम्मेदारी मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और जीवन में स्थिरता आएगी।
3 of 6
नई योजनाओं में निवेश करने से लाभ होने के संकेत हैं।
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
प्रतियुति योग सिंह राशि वालों के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देगा। इस समय आप खुद को अधिक ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे। संतान से जुड़ी कोई खुशी या शुभ समाचार मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासरत लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे और नई योजनाओं में निवेश करने से लाभ होने के संकेत हैं। कुल मिलाकर यह समय प्रगति और सफलता से भरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ेगा।
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह योग आर्थिक रूप से काफी मजबूत साबित होगा। आय के नए स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जो लोग साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं, उन्हें विशेष लाभ मिल सकता है। इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपकी छवि मजबूत होगी।
विज्ञापन
5 of 6
आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी ग्रह गुरु हैं, इसलिए यह योग आपके लिए खास फलदायी रहेगा। यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं और विदेश से जुड़े संपर्कों के माध्यम से धन लाभ होने की संभावना है। इस समय आपको पिता, गुरुजनों और वरिष्ठ लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।