फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   New Year 2023 Astrology Things to Remove From House Before New Year For Maa Laxmi Blessings

New Year 2023: जल्द शुरू होने वाला है नया साल, मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आज ही घर से हटा दें ये चीजें

Thu, 24 Nov 2022 02:20 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 24 Nov 2022 02:20 PM IST
सार

New Year 2023 Astrology:  यदि आप भी नए साल को बेहतर बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको ज्योतिष के कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार, माना जाता है कि घर में कूड़ा-कबाड़ होने पर मां लक्ष्मी नहीं आती हैं।

विज्ञापन
New Year 2023 Astrology Things to Remove From House Before New Year For Maa Laxmi Blessings
जल्द शुरू होने वाला है नया साल, मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आज ही घर से हटा दें ये चीजें - फोटो : iStock

विस्तार

New Year 2023 Astrology: नया साल जल्द ही शुरू होने वाला है। बस कुछ ही दिनों में 2023 का आगाज हो जाएगा। ऐसे में हर कोई चाहता है कि नया साल उसके लिए खुशियां लेकर आए। आने वाले साल को बीते वर्ष की तुलना में बेहतर बनाने के लिए लोग मेहनत भी करते हैं। लोग नए साल से अपने जीवन में अच्छी आदतें अपनाने और बुरी आदतें छोड़ने के लिए संकल्प भी लेते हैं। इसके अलावा अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए कई योजनाएं भी बनाते हैं। यदि आप भी नए साल को बेहतर बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको ज्योतिष के कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार, माना जाता है कि घर में कूड़ा-कबाड़ होने पर मां लक्ष्मी नहीं आती हैं। ऐसे में नए साल के आने से पहले अपने घर से इन चीजों को बाहर निकाल दें। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में...  

विज्ञापन


पढ़ें- राशिफल 2023 । अंकज्योतिष राशिफल 2023
विज्ञापन


बंद घड़ी
यदि आपके घर में कोई खराब, रुकी या बंद घड़ी पड़ी है तो नया साल शुरू होने से पहले इसे घर से हटा दें। घर में बंद घड़ी रखना शुभ नहीं माना जाता है। बंद घड़ी बंद किस्मत की ओर इशारा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूते-चप्पल
घर में पुराने या टूटे हुए जूते-चप्पल पड़े हैं, नए साल के आने से पहले घर से बाहर कर दें। ज्योतिष के अनुसार, ये चीजें घर में कंगाली लाती हैं।

टूटा फर्नीचर
टूटा हुआ फर्नीचर भी शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में यदि  घर में कोई टूटा फर्नीचर जैसे मेज, सोफा या कुर्सी है तो नए साल से पहले इसे घर से बाहर निकाल दें।


भगवान की खंडित मूर्तियां
घर में यदि किसी देवी या देवता की खंडित मूर्तियां, फटी तस्वीरें रखी हैं तो इन्हें भी हटा दें। ऐसी प्रतिमाएं दुर्भाग्य का कारण बनती हैं। नए साल से पहले इन्हे मंदिर में रख आएं और घर में भगवान की नई मूर्ति स्थापित करें।

स्टोर में रखे पुराने सामान
पुरानी और अनुपयोगी चीजों को स्टोर में जमा कर रखना सही नहीं होता है। इन चीजों की वजह से धन की देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर छोड़कर चली जाती हैं। ऐसे में नया साल शुरू होने से पहले अपने स्टोर रूम को भी साफ कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed