जिस प्रकार ज्योतिष में ग्रहों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है, उसी प्रकार रत्नों का भी अपना खास महत्व होता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मनुष्य के जीवन में जो उतार-चढ़ाव और सुख-दुख आते जाते हैं उनका कारण उनके ऊपर पड़ने वाले ग्रहों की चाल और दिशा के कारण होता है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रह शुभ और अच्छे भाव में होते हैं तो उसे जीवन में कई तरह के सुख और सफलताएं प्राप्त होती हैं। वहीं दूसरी तरफ अगर ग्रह दोष से व्यक्ति पीड़ित है उसे तमाम तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। वैदिक ज्योतिष में इस ग्रह दोष को शांत करने के लिए कई उपाय हैं, इनमें से एक उपाय रत्न धारण करना बताया गया है। रत्नों को धारण करने से कुंडली में अशुभ ग्रहों के दुष्प्रभाव को दूर या कम किया जा सकता है। जिस प्रकार से हर एक राशि का अपना अलग-अलग स्वभाव होता है उसी प्रकार से रत्नों का भी स्वभाव होता है। आज हम आपको नीलम रत्न से जुड़े कुछ उपाय और उसके बारे में जानकारी देंगे।
रत्न ज्योतिष: नीलम रत्न से मिलता है शुभ फल, जानें किन राशियों के लिए शुभ होता है यह रत्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीलम रत्न का महत्व
सभी रत्नों में नीलम रत्न के बारे में कहा जाता है कि यह बहुत ही शुभ और उपयोगी रत्न है। रत्न ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार एक बार अगर किसी व्यक्ति के लिए नीलम शुभ हो जाए तो उसके जीवन में हर तरह की खुशियां, धन-दौलत और ऐशोआराम मिलना आरंभ हो जाता है। वहीं दूसरी तरफ अगर गलती से भी बिना किसी अच्छे ज्योतिषी से सलाह लिए नीलम को धारण कर लिया जाए तो इसका जीवन में बहुत ही बुरा दुष्प्रभाव देखने को मिलता है।
किन राशियों के लिए शुभ होता है नीलम रत्न
वैसे तो हमेशा नीलम रत्न धारण करने से पहले किसी अच्छे ज्योतिषी को अपनी कुंडली दिखाकर ही उसकी सलाह के अनुसार ही पहनना चाहिए। लेकिन ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार मेष, वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि के लिए नीलम रत्न धारण करना शुभ रहता है। इसके अलावा जिन लोगों की कुंडली में शनि चौथे, पांचवें, दसवें, और ग्यारहवें भाव में हो उन्हें भी नीलम रत्न धारण करना शुभ हो सकता है।
- नीलम रत्न का प्रभाव बहुत ही तेजी से दिखता है। अगर यह रत्न आपके लिए अनुकूल नही हैं यानी आपको सकारात्मक फल देने वाला नहीं है तो आंखों में तकलीफ महसूस होने लगती है।
- नीलम के प्रतिकूल होने पर दुर्घटना में चोट लग सकती है और शारीरिक कष्ट हो सकता है।
नीलम व्यक्ति के शुभ नहीं होने पर धारण करने वाले को तुरंत आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है।
- नीलम अगर अनुकूल नहीं है तो बुरे और डरावने सपने आएंगे।
- नीलम शुभ होने पर धारण करने वाले को आर्थिक लाभ मिलता है। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति का संकेत भी नीलम तुरंत देता है।
- नीलम धारण करने के बाद आपके साथ कुछ अशुभ घटना नहीं हो तब भी यह समझना चाहिए कि आपके लिए यह रत्न शुभ है।