फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navpancham Rajyog 2022: 12 साल बाद बन रहा ‘नवपंचम राजयोग’, इन 3 राशि को धन लाभ के साथ तरक्की के प्रबल योग

Mon, 14 Nov 2022 08:47 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 14 Nov 2022 08:47 PM IST
विज्ञापन
Navpancham Rajyog 2022 Know These Three Lucky Zodiac Signs in Hindi
12 साल बाद बन रहा है नवपंचम राजयोग - फोटो : amar ujala

Navpancham Rajyog 2022: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जब भी ग्रह गोचर स्थिति में होते हैं तब ग्रहों की युति और राजयोग का निर्माण होता है। जब भी कुछ विशेष ग्रहों को लेकर राजयोग बनता है तब उन ग्रहों से संबंधित राशि के जातकों का भाग्य उदय हो जाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार 11 नवंबर से गुरु और शुक्र के द्वारा नवपंचम राजयोग बना है। वहीं 13 नवंबर से बुध के गोचर के साथ ही गुरु और बुध का भी नवपंचम राजयोग बना है और जैसे ही 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे तो गुरु ग्रह और सूर्य में भी नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में जिन राशि के स्वामी ग्रह गुरु, बुध, शुक्र या सूर्य हैं उनका राजयोग सक्रिय हो जाएगा। वैसे तो बहुत सी ऐसी राशियां हैं जिसका उन पर विशेष प्रभाव पड़ेगा लेकिन तीन खास राशियां हैं जिनके लिए नवपंचम राजयोग धनलाभ के साथ आर्थिक तरक्की भी लेकर आएगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।



Trigrahi Yog: वृश्चिक राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, इन राशियों को मिल सकती है हर कार्य में सफलता

Navpancham Rajyog 2022 Know These Three Lucky Zodiac Signs in Hindi
12 साल बाद बन रहा है नवपंचम राजयोग - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि: वृष राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग करियर के क्षेत्र में लाभकारी होगा। वृषभ राशि के जो जातक नौकरी कर रहे हैं उन्हें कई अन्य स्थानों ने नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप जहां नौकरी कर रहे हैं वहां भी वेतन वृद्धि और पदोन्नति के योग हैं। यदि आपने कहीं निवेश किया है तो आपको उससे लाभ हो सकता है। 

Navpancham Rajyog 2022 Know These Three Lucky Zodiac Signs in Hindi
12 साल बाद बन रहा है नवपंचम राजयोग - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग भाग्य परिवर्तन लाने वाला होगा। भाग्य उदय होने से आपको हर क्षेत्र में सहयोग प्राप्त होगा। आपको जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। यदि आपका कोई काम काफी समय से रुका है तो वह अब पूरा होने की संभावना है। जहां भी निवेश किया है वहां से लाभ मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Navpancham Rajyog 2022 Know These Three Lucky Zodiac Signs in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग काफी लाभदायक है। कुंभ राशि के जातकों जो नौकरी कर रहे हैं या जो अपना कारोबार चला रहे हैं उनके लिए समय काफी शुभ है। आपके जीवन में शीघ्र ही कोई बदलाव आने वाला है जो आपको लाभकारी परिणाम देगा। यदि आप मेहनत करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी। नौकरी के नए प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed