फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trigrahi Yog: वृश्चिक राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, इन राशियों को मिल सकती है हर कार्य में सफलता

Mon, 14 Nov 2022 06:33 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 14 Nov 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
Trigrahi Yog in Scorpio Know All About These Lucky Zodiac Signs
वृश्चिक राशि में बन रहा है त्रिग्रही योग - फोटो : amar ujala

Trigrahi Yog in Vrishchik: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह मनुष्य के जीवन पर प्रभाव डालते हैं। ग्रह न सिर्फ एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं बल्कि एक ही राशि में 2 या उससे अधिक ग्रहों का योग भी होता है। यह  योग या युति कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ होती है तो कुछ के लिए अशुभ। जल्द ही वृश्चिक राशि में त्रिग्रही योग होने जा रहा है। हिन्दी पंचांग के अनुसार  बीते 11 नवंबर को शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर कर चुके हैं। इसके बाद 13 नवंबर को बुद्धि और व्यापार के देवता बुध गढ़ भी वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं। अब आने वाली 16 नवंबर को ग्रहों के अधिपति सूर्य भी वृश्चिक राशि में प्रवेश कर त्रिग्रही योग बनाएंगे। वृश्चिक राशि में होने वाले इस त्रिग्रही योग का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय अच्छा धनलाभ होने सकता है। आइए जानते हैं कैसे बन रहा है ये योग…


Utpanna Ekadashi 2022: उत्पन्ना एकादशी के दिन करें ये विशेष उपाय, दूर होगी सभी परेशानी
 

Trigrahi Yog in Scorpio Know All About These Lucky Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए वृश्चिक राशि में बनने वाला शुक्र, बुध और सूर्य का त्रिग्रही योग लाभ देने वाला हो सकता है। यह योग मकर राशि के जातकों की कुंडली के एकादश भाव में बनने जा रहा है। एकादश भाव आय का स्थान माना जाता है। आपको आय के नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है। इस त्रिग्रही योग के प्रभाव से आपको समाज में भी मान सम्मान प्राप्त होगा। इस समय आप नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।

Trigrahi Yog in Scorpio Know All About These Lucky Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि: कुंभ राशि की गोचर कुंडली के दशम भाव में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। कुंडली का दशम भाव नौकरी और व्यापार का स्थान माना जाता है। यदि आप किसी नौकरी में हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। इसके अलावा इस अवधि में आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trigrahi Yog in Scorpio Know All About These Lucky Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि : मीन राशि के जातकों की गोचर कुंडली के नवम भाव में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। नवम भाव भाग्य स्थान माना जाता है। यह योग मीन राशि के जातकों के करियर को नई ऊंचाई प्रदान करेगा। इस योग के दौरान भाग्य आपका पूरा साथ देगा। यदि आपका कोई काम अटका हुआ है तो वो भी पूरा होगा। शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से आप वाहन या संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी शुक्र, बुध और सूर्य का योग सुख समृद्धि लेकर आएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed