Mercury Transit 2021: ज्योतिष विज्ञान में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक माना जाता है। सूर्य और शुक्र, बुध के मित्र हैं जबकि चंद्रमा और मंगल इसके शुत्र ग्रह हैं। बुध देव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। बुध ग्रह कन्या राशि में उच्च के तो वहीं मीन राशि में नीच के माने जाते हैं। अगस्त महीने में बुध ग्रह दो बार अपनी राशि बदलेंगे। इस महीने बुध सिंह और कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। बुध देव 09 अगस्त को देर रात 01 बजकर 23 मिनट पर कर्क से सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध 26 अगस्त 2021 सुबह 11 बजकर 08 मिनट तक रहेंगे। बुध के सिंह राशि में गोचर से सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। इनमें कुछ विशेष राशियों को फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं बुध के सिंह राशि में गोचर से किन राशियों को होगा फायदा -
Mercury Transit 2021 August: बुध करेंगे सिंह राशि में प्रवेश, इन राशियों को होगा जमकर फायदा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Tue, 03 Aug 2021 06:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन