फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mercury Transit 2021 August: बुध करेंगे सिंह राशि में प्रवेश, इन राशियों को होगा जमकर फायदा

Tue, 03 Aug 2021 06:20 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 03 Aug 2021 06:20 AM IST
विज्ञापन
Mercury Transit August 2021 Mercury transit in Leo these three zodiac signs get benefits
बुध ग्रह का सिंह राशि में गोचर 2021 - फोटो : अमर उजाला

Mercury Transit 2021: ज्योतिष विज्ञान में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक माना जाता है। सूर्य और शुक्र, बुध के मित्र हैं जबकि चंद्रमा और मंगल इसके शुत्र ग्रह हैं। बुध देव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। बुध ग्रह कन्या राशि में उच्च के तो वहीं मीन राशि में नीच के माने जाते हैं। अगस्त महीने में बुध ग्रह दो बार अपनी राशि बदलेंगे। इस महीने बुध सिंह और कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। बुध देव 09 अगस्त को देर रात 01 बजकर 23 मिनट पर कर्क से सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध 26 अगस्त 2021 सुबह 11 बजकर 08 मिनट तक रहेंगे। बुध के सिंह राशि में गोचर से सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। इनमें कुछ विशेष राशियों को फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं बुध के सिंह राशि में गोचर से किन राशियों को होगा फायदा - 

Mercury Transit August 2021 Mercury transit in Leo these three zodiac signs get benefits
कन्या राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कन्या राशि

यह अवधि आपके लिए शुभ रहेगी। इस दौरान आपको शानदार परिणाम मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ की परिस्थितियां बनेंगी। कन्या राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं व्यापार में फायदा होगा। आर्थिक योजनाएं भी सफल होंगी। जहां तक वैवाहिक जीवन का सवाल है उसमें भी आपको अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।

Mercury Transit August 2021 Mercury transit in Leo these three zodiac signs get benefits
तुला राशि - फोटो : सोशल मीडिया
तुला राशि

बुध के गोचर से आपको शानदार परिणाम मिल सकते हैं। तुला राशि के जातकों के लिए यह अवधि शानदार बीतेगी। हर कार्य में सफलता मिलेगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी और सीनियर आपके कार्यों की मदद करेंगे। वहीं भाग्य भी इस समय आपका साथ देगा। परिजनों के साथ कीमती समय बिताने का मौका मिलेगा। परिजनों के बीच सामंजस्य देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mercury Transit August 2021 Mercury transit in Leo these three zodiac signs get benefits
कुंभ राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कुंभ राशि

बुध का गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए शानदार रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी आपका पूर्ण सहयोग करेगा। वहीं कार्य-व्यापार में सफलता के योग बनेंगे। नौकरी में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। नई नौकरी मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए ये समय अनुकूल होगा। उन्हें शुभ फल की प्राप्ति होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed