फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahamrityunjaya Mantra: बेहद चमत्कारी है महामृत्युंजय मंत्र, जानिए इसका हिंदी अर्थ और जाप के फायदे

Sat, 19 Mar 2022 07:27 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 19 Mar 2022 07:27 AM IST
विज्ञापन
mahamrityunjaya mantra hindi meaning and benefits mahamrityunjay jaap ke fayde
महामृत्युंजय मंत्र के फायदे - फोटो : iStock

Mahamrityunjaya Mantra: यदि आप भयमुक्त, रोगमुक्त जिंदगी चाहते हैं और अकाल मृत्यु के डर से खुद को दूर करना चाहते हैं, तो आपको भगवान शिव के सबसे प्रिय ‘महामृत्युंजय मंत्र’ का जाप करना चाहिए। महामृत्युंजय सबसे शक्तिशाली मंत्रों में से एक है, जिसका जाप करने से भगवान शिव बेहद प्रसन्न होते हैं। महामृत्युंजय मंत्र का उल्लेख ऋग्वेद से लेकर यजुर्वेद तक में मिलता है। इसके अलावा शिवपुराण और अन्य ग्रंथो में भी इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। संस्कृत में महामृत्युंजय उस व्यक्ति को कहते हैं, जो मृत्यु को जीतने वाला हो। इसलिए भगवान शिव की स्तुति के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया जाता है। शिवपुराण के अनुसार महामृत्युंजय मंत्र के जाप से संसार के सभी कष्ट से मुक्ति मिलती है। साथ ही इससे जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है। तो चलिए आज जानते हैं महामृत्युंजय मंत्र का हिंदी मतलब और महत्व के बारे में विस्तार से... 

mahamrityunjaya mantra hindi meaning and benefits mahamrityunjay jaap ke fayde
महामृत्युंजय मंत्र के फायदे - फोटो : iStock

महामृत्युंजय मंत्र 

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥

mahamrityunjaya mantra hindi meaning and benefits mahamrityunjay jaap ke fayde
महामृत्युंजय मंत्र के फायदे - फोटो : iStock
महामृत्युंजय मंत्र का हिंदी अर्थ 

हिंदी में इसका अर्थ है- हम त्रिनेत्र को पूजते हैं, जो सुगंधित हैं और हमारा पोषण करते हैं। जैसे फल शाखा के बंधन से मुक्त हो जाता है वैसे ही हम भी मृत्यु और नश्वरता से मुक्त हो जाएं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
mahamrityunjaya mantra hindi meaning and benefits mahamrityunjay jaap ke fayde
महामृत्युंजय मंत्र के फायदे - फोटो : iStock
कब और कैसे करें महामृत्युंजय मंत्र का जाप ?

महामृत्युंजय मंत्र का जाप रोजाना सुबह 4 बजे या ऑफिस जाने से पहले करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ये मंत्र नकारात्मकता को दूर करने में मदद करता है। शिवपुराण के अनुसार इस मंत्र का 108 बार जाप करने से व्यक्ति को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। 

विज्ञापन
mahamrityunjaya mantra hindi meaning and benefits mahamrityunjay jaap ke fayde
महामृत्युंजय मंत्र के फायदे - फोटो : iStock
महामृत्युंजय मंत्र के फायदे
  • भय से छुटकारा पाने के लिए 1100 मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • वहीं रोगों से मुक्ति के लिए 11000 मंत्रों का जाप करना चाहिए।
  • पुत्र की प्राप्ति, जीवन में उन्नति और अकाल मृत्यु से बचने के लिए सवा लाख की संख्या में मंत्र जप करना शुभ माना गया है। 
  • अगर आप इतनी संख्या में इसका जाप नहीं कर सकते, तो आप कम से कम 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed