फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lal Kitab Upay: लाल किताब के अनुसार करें चंद्र ग्रह शांति के उपाय, सभी कष्टों से मिल सकती है मुक्ति

Wed, 20 Apr 2022 02:13 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 20 Apr 2022 02:13 PM IST
विज्ञापन
Lal Kitab Ke Upay Do Easy Remedies for Moon Planet Peace Remove All Types of Problems in Hindi
लाल किताब में ग्रहों से संबंधित बहुत ही अचूक उपायों का वर्णन मिलता है। जिनको करने से ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है। - फोटो : pinterst

Lal Kitab Upay: किसी भी व्यक्ति की कुंडली बारह भावों में स्थित नवग्रह कभी मजबूत होकर शुभ स्थिति या फल प्रदान करते हैं और यदि यही नवग्रह यदि कमजोर स्थिति में हुए टओ यह काफी कष्ट देने वाले होते हैं। ग्रहों के अशुभ प्रभाव के चलते अक्सर मनुष्य बहुत सारी समस्याओं से घिरे जाते हैं। हालांकि ऐसा संभव नहीं है कि सभी ग्रह आपकी कुंडली के अनुरूप अनुकूल बने रहें। इसलिए यदि कभी आपकी कुंडली में कोई भी ग्रह यदि अशुभ फल देने लगता है तो इसके लिए ज्योतिष शास्त्र में बहुत से उपाय बताए गए हैं। लाल किताब में ग्रहों से संबंधित बहुत ही अचूक उपायों का वर्णन मिलता है। जिनको करने से ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है। यदि आपकी कुंडली में चंद्र ग्रह अशुभ या नकारात्मक रूप से विराजमान हैं, तो लाल किताब में उल्लिखित इन उपायों को करने से आप चंद्र ग्रह के दुष्प्रभाव में कमी ला सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में। 

Lal Kitab Ke Upay Do Easy Remedies for Moon Planet Peace Remove All Types of Problems in Hindi
प्रत्येक पूर्णिमा पर व्रत करके चंद्रमा का पूजन करना चाहिए। - फोटो : Pixabay

चंद्रमा को दें अर्घ्य 
लाल किताब के अनुसार यदि किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में है तो इसको मजबूत बनाने के लिए चांदी के लोटे में गंगाजल, दूध, चावल और शक्कर मिश्रित जल से चंद्रमा को अर्घ्य दें। इसके साथ ही प्रत्येक पूर्णिमा पर व्रत करके चंद्रमा का पूजन करना चाहिए।

Lal Kitab Ke Upay Do Easy Remedies for Moon Planet Peace Remove All Types of Problems in Hindi
चंद्रमा की स्थिति को मजबूत करने के लिए और चंद्रमा के दुष्प्रभाव चंद्रमा के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

इन मंत्रों का करें जाप
चंद्रमा की स्थिति को मजबूत करने के लिए और चंद्रमा के दुष्प्रभाव चंद्रमा के मंत्रों का जाप करना चाहिए। चंद्रमा के मंत्र इस प्रकार हैं।

  • ॐ सों सोमाय नम:।
  • ॐ  श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:
  • ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम:

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lal Kitab Ke Upay Do Easy Remedies for Moon Planet Peace Remove All Types of Problems in Hindi
चंद्रमा को मजबूत करने के लिए चावल की खीर बनाकर जरूरमंदो को दान करें। - फोटो : istock

इन चीजों के दान से चंद्रमा का दुष्प्रभाव होगा कम 
चंद्रमा को मजबूत करने के लिए चावल की खीर बनाकर जरूरमंदो को दान करें। यदि कुंडली में चंद्रमा कमजोर है सोमवार को मीठा दूध नहीं पीना चाहिए।

विज्ञापन
Lal Kitab Ke Upay Do Easy Remedies for Moon Planet Peace Remove All Types of Problems in Hindi
मां के चरण स्पर्श करने, उनकी सेवा करने और उन्हें प्रसन्न रखने से चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।

मां के चरण स्पर्श करें 
लाल किताब मुताबिक सुबह उठकर नियमित रूप से मां के चरण स्पर्श करने, उनकी सेवा करने और उन्हें प्रसन्न रखने से चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed