{"_id":"601ba319049b080bd3674888","slug":"know-the-nature-of-a-person-by-the-color-of-eyes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हर व्यक्ति की आंखें कुछ कहती हैं, पुतली के रंग से जानें व्यक्ति का स्वाभाव","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
हर व्यक्ति की आंखें कुछ कहती हैं, पुतली के रंग से जानें व्यक्ति का स्वाभाव
'आंखें इंसान के व्यक्तितव का आईना होती हैं' 'हर आंख कुछ कहती है' इस तरह से आखों के ऊपर कई तरह की कहावते बनी हुई हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि यह एक हद तक सही भी माना गया है। आखें केवल देखने का कार्य ही नहीं करती हैं, बल्कि समुद्रशास्त्र के मुताबिक किसी व्यक्ति की आखों का रंग देखकर बताया जा सकता है कि उसका स्वाभाव कैसा है या फिर वह विश्वसनीय है या नहीं। हांलांकि इससे किसी भी व्यक्ति के बारे में कुछ पक्के तौर पर दावा नहीं किया जा सकता, लेकिन आखों को देखकर व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि किसी रंग की आंख वाले व्यक्ति कैसे होते हैं।
2 of 6
आंखें
काली आंखों वाले
आखों की पुतली का काला रंग सबसे सामान्य होता है। समुद्रशास्त्र के मुताबिक काली आंखों वाले लोग सबसे ज्यादा विश्वसनीय और जिम्मेदारियों को समझने वाले होते हैं। इन लोगों पर भरोसा किया जा सकता है। ये अगर किसी को वादा करते हैं तो निभाते हैं। इसके साथ ही ये समय के पाबंद होते हैं। ये एक अच्छे प्रेमी साबित होते हैं। इन्हें महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है। जिसके लिए ये मन लगाकर परिश्रम भी करते हैं।
3 of 6
भूरी आंखें
भूरी आंख वाले
भूरी आंख वाले लोगों का मनोबल मजबूत होता है। इन्हें सृजनात्मक कार्य करना अच्छा लगता है। ये अत्यंत उत्साही और सक्रिय स्वाभाव के होते हैं। इनमें बस एक कमी होती है कि ये मौके पर अपनी बात कहने से अक्सर चूक जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
eyes
- फोटो : Pixabay
हरी आंख वाले
हरे रंग की आंख बहुत कम लोगों की होती हैं। जिन लोगों की आंखे हरी होती हैं उन्हें लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना पसंद होता है। ये लोग उत्सव, आयोजन आदि में ज्यादा रूचि रखते हैं। हरी आखों वाले सभी के प्रिय पात्र बने रहते हैं, लेकिन इन लोगों में ईर्ष्या की भावना अधिक रहती है।
विज्ञापन
5 of 6
नीली आंखें
नीली आंख वाले
जिन लोगों की आंखें नीली होती हैं वे राजसी ठाट-वाट वाले स्वाभाव के होते हैं। इनका स्वाभाव शांत और धैर्य वाला होता है लेकिन इन्हें बड़प्पन और के साथ दिखावा भी पसंद होता है। ये लोगो दूसरों की मदद करने में आगे रहते हैं। इन लोगों के लिए सामाजिक मान मर्यादा और आत्म सम्मान का बहुत मायने रखता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।