फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें ग्रह अशुभ से होने वाली परेशानियां, रोग-दोष और उनका निवारण

Thu, 26 Mar 2020 08:29 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 26 Mar 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
know disease related to planets and its remedies
सौरमंडल के ग्रह - फोटो : Pixabay

जब किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रह कमजोर हों अथवा किसी शत्रु ग्रह की दृष्टि या युति से पीड़ित हों तो उस व्यक्ति को उन ग्रहों से संबंधित रोग एवं परेशानियों का सामना करना पड़ता है और ये परेशानियां उस व्यक्ति को तब तक झेलनी पड़ती हैं, जब तक की उनका ठोस उपाय न किया जाए। इस खबर के माध्यम से हम जानेंगे विभिन्न ग्रहों से संबंधित रोग एवं दोष तथा उनके निवारण के लिए ज्योतिषीय उपाय।

know disease related to planets and its remedies
सौरमंडल के ग्रह - फोटो : Pixabay

सूर्य
सूर्य ग्रह सभी ग्रहों का राजा होता है। यह आत्मा, पिता, राजा, उच्च अधिकारी आदि का कारक है। लेकिन यदि कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर हो तो व्यक्ति को विभिन्न प्रकार की परेशानियों और शारीरिक रोग-दोष का सामना करना पड़ता है। सूर्य के अशुभ प्रभाव से ह्रदय रोग, नेत्र रोग, धन की हानि और झूठे आरोप लगते है व मान-सम्मान में कमी आती है। 
उपाय- रविवार को सूर्योदय के समय जल चढ़ाएं और गरीब व्यक्ति को दान करने से सूर्य का अशुभ प्रभाव कम होता है।

know disease related to planets and its remedies
चंद्रमा - फोटो : Pixabay

चंद्र
चंद्र ग्रह शीतलता और सौंदर्यता का प्रतीक है। यह द्रव्य पदार्थ, शीतलता, माता एवं मन का कारक होता है। जहां चंद्रमा कुंडली में प्रबल होने पर व्यक्ति मानसिक रूप से मजबूत और दृढ़-निश्चयी वाला होता है। वहीं इसके कमजोर होने पर व्यक्ति को मानसिक तनाव, चिन्ता, फेफड़े संबंधी रोग और धन की कमी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उपाय- चन्द्रमा के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए चांद को दूध, दही, चावल, सफेद फूल, सफेद चंदन और कपूर का दान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
know disease related to planets and its remedies
मंगल देव - फोटो : अमर उजाला

मंगल
मंगल ग्रह क्रोध और ऊर्जा को दर्शाता है। यह जमीन, सेना, पुलिस, खेलकूद, रक्त, लाल रंग आदि का कारक होता है। मंगल के कारण ही कुंडली में मांगलिक दोष या मंगल दोष का निर्माण होता है। मंगल के अशुभ होने पर ह्रदय रोग, कर्ज से परेशान और जमीन जायदाद संबंधी विवाद पैदा होने लगते हैं।
उपाय- मंगल के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए लाल कपड़े का दान करें।

विज्ञापन
know disease related to planets and its remedies
बुध ग्रह - फोटो : social media

बुध
बुध ग्रहों में युवराज का दर्जा रखता है। हालांकि बुध ग्रह की प्रकृति तटस्थ है। यह न तो शुभ ग्रह और न ही अशुभ ग्रह। लेकिन शुभ ग्रहों के साथ यह शुभ फल और अशुभ ग्रहों के साथ अशुभ फल देता है। कुंडली में बुध की अशुभता के कारण त्वचा संबंधी विकार पैदा होने लगते है और घर परिवार में अनबन होने लगती है।
उपाय- बुध के प्रभाव को कम करने के लिए हरी चीजों को दान करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed