फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jyotish Upay For Love Marriage: गुरुवार के दिन करें ये छोटा सा काम, प्रेम विवाह में आ रही बाधा होगी दूर

Mon, 20 Jun 2022 12:20 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 20 Jun 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
jyotish upay for love marriage in hindi prem vivah ke achuk upay
प्रेम विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के उपाय - फोटो : अमर उजाला

Jyotish Upay For Love Marriage : आज कल ज्यादातर लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं, लेकिन कई बार आपने देखा होगा कि लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं, दोनों के बीच सबकुछ अच्छा चल रहा होता है। इसके बावजूद भी विवाह में कुछ न कुछ अड़चने आने लगती हैं। यदि आप भी प्रेम विवाह करना चाहते हैं, लेकिन आपको परिवार की अनुमति नहीं मिल रही है या अन्य कोई समस्या आपके प्रेम विवाह के बीच आ रही है, तो आप ज्योतिष की मदद ले सकते हैं। ज्योतिष में ऐसे कई उपाय सुझाए गए हैं, जो आपके प्रेम विवाह में आ रही बाधा को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं प्रेम विवाह करने के उपाय...



प्रेम विवाह में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए आप शुक्ल पक्ष में पड़ने वाले गुरुवार को विष्णु भगवान और लक्ष्मी माता की पूजा के साथ उनकी तस्वीर के सामने स्फटिक की माला से ’ॐ लक्ष्मी नारायण नमः’ मंत्र का जाप करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को कम से कम तीन माह तक करें।

jyotish upay for love marriage in hindi prem vivah ke achuk upay
प्रेम विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के उपाय - फोटो : istock

रत्नों का ज्योतिष शास्त्र में बहुत खास स्थान बताया गया है। ऐसे में यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं, लेकिन कोई न कोई समस्या आ रही है तो किसी विद्वान या ज्योतिषी की सलाह से हीरा या ओपल रत्न धारण करना शुभ हो सकता है।

jyotish upay for love marriage in hindi prem vivah ke achuk upay
प्रेम विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के उपाय - फोटो : iStock

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रेम विवाह के लिए तीन माह तक लगातार हार गुरुवार को किसी भी मंदिर में जाकर प्रसाद चढ़ाएं और फिर उस भोग को लोगों में भी बांटें। इससे जल्द ही प्रेम विवाह के योग बनेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
jyotish upay for love marriage in hindi prem vivah ke achuk upay
प्रेम विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के उपाय - फोटो : iStock

इसके अलावा प्रेम विवाह में बाधाओं को कम करने के लिए कन्याओं को हर गुरुवार पीले रंग और शुक्रवार को सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
jyotish upay for love marriage in hindi prem vivah ke achuk upay
प्रेम विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के उपाय - फोटो : social media

भगवान कृष्ण प्रेम का प्रतीक हैं। ऐसे में यदि आपने उन्हें प्रसन्न कर लिया तो समझो आपके प्रेम विवाह की सारी मुश्किलें ही दूर हो गईं। कृष्ण जी को प्रसन्न करने के लिए किसी कृष्ण मंदिर में भगवान कृष्ण को पान और बांसुरी भेंट करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed