फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jyotish: बेहद भरोसेमंद होते हैं ये 5 राशि के लोग, आंख बंद करके कर सकते हैं भरोसा

Thu, 11 Nov 2021 08:01 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 11 Nov 2021 08:01 AM IST
विज्ञापन
Jyotish astrology these 5 zodiac signs people are considered to be most honest
बेहद ईमानदार होते हैं ये 5 राशियों के लोग

हर एक व्यक्ति का अपना ही स्वभाव होता है। आप किसी के व्यक्तित्व को देखकर उसके व्यवहार और स्वभाव का अंदाजा नहीं लगा सकते। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों और 9 ग्रहों का जिक्र किया गया है। व्यक्ति की राशि उसके जन्म, तिथि, स्थान और ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार निर्धारित होती है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो हर राशि का अपना एक स्वामी ग्रह होता है और यही ग्रह व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य को प्रभावित करते हैं। इनमें से कुछ राशि के लोग बहुत ही शांत होते हैं जबकि कुछ राशि के लोग बेहद ईमानदार और दयालु. जबकि कुछ राशियों के लोगों को चापलूसी पसंद है तो कुछ को स्पष्टवादिता। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन 5 राशियों के लोग ऐसे होते हैं जो दिल के साफ और ईमानदार होते हैं।  ज्योतिष शास्त्र में ऐसी कुछ राशियों का वर्णन किया गया है जिन पर आंख मूंद कर विश्वास किया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आइए जानते हैं कौन सी राशि के जातकों पर आंख बंद करके भरोसा किया जा सकता है। 

Jyotish astrology these 5 zodiac signs people are considered to be most honest
मेष राशि

मेष राशि

मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है, यह उत्साह और पराक्रम का कारक ग्रह होता है। ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि के लोग सत्य प्रिय होते हैं। मेष राशि के जातक बेहद ही सच्चे माने जाते हैं। यह निष्पक्ष होकर कोई भी निर्णय लेते हैं। यह अपने दोस्तों और रिश्तेदारों का कभी भरोसा नहीं तोड़ते। इनकी ईमानदारी और सच्चे स्वभाव को देख अक्सर लोग इनकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। इस राशि के जातक हर व्यक्ति किसी की रुचि को ध्यान में रखते हुए कोई भी फैसला लेते हैं।

Jyotish astrology these 5 zodiac signs people are considered to be most honest
कर्क राशि

कर्क राशि

कर्क  राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है। ज्योतिष के अनुसार, इस राशि के लोग बेहद भावुक होते हैं। इस राशि के जातक भरोसेमंद मित्र होते हैं।  ये अपने रिश्तों से बेहद ही गहराई के साथ जुड़े होते हैं। इनका बेझिझक और निडर स्वभाव अक्सर सबको पसंद आता है। हालांकि आत्म-सुधार में कर्क राशि के जातक अधिक समय बिता देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jyotish astrology these 5 zodiac signs people are considered to be most honest
सिंह राशि

सिंह राशि

सिंह  राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के जातकों का  स्वभाव भी इनकी राशि के नाम के अनुसार होता है। ये लोग साहसी और जोशिले होते हैं इसी के साथ ये लोग अपने साथी के प्रति भी बेहद ईमानदार होते हैं। ये लोग जो भी कहते हैं साफ-साफ कहते हैं, ये लोग न स्वयं झूठ बोलते हैं और न ही इन्हें किसी और का झूठ बोलना पसंद होता है। ये लोग किसी को कभी जानबूझकर धोखे में नहीं रखते और यदि कोई और ऐसा करता है तो दुश्मनी भी पूरे दिल से निभाते हैं। 

विज्ञापन
Jyotish astrology these 5 zodiac signs people are considered to be most honest
मकर राशि

मकर राशि

मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। ज्योतिष में शनि को न्याय का ग्रह माना गया है। इस राशि के जातक असहज परिस्थिति में भी इस राशि के जातक अपनी ईमानदारी नहीं छोड़ते। मकर राशि के जातक अपनी सच्चाई और वास्तविकता को लेकर पहचाने जाते हैं। यह अपनी भावनाओं को व्यक्ति के मुंह पर ही प्रकट कर देते हैं। इसलिए अक्सर इन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed