Jupiter Transit November 2020: देवगुरु बृहस्पति 20 नवंबर को धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में ये 21 नवंबर 2021 तक स्थित रहेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, गुरु के मकर राशि में आने से मीन राशि के जातकों को मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। आइए जानते हैं गुरु के गोचर का मीन राशि पर प्रभाव -
2 of 7
kundali dosh
- फोटो : सोशल मीडिया
लाभ भाव में आएंगे देवगुरु बृहस्पति
गुरु का गोचर कुंडली के ग्यारहवें भाव में होगा। कुंडली का ग्यारहवां भाव लाभ स्थान के नाम से जाना जाता है। ज्योतिष में इस भाव से आमदनी, लाभ एवं जीवन में होने वाली सभी प्रकार की उपलब्धियों का विचार किया जाता है।
3 of 7
आर्थिक रूप से यह गोचर लाभकारी होगा।
- फोटो : सोशल मीडिया
आमदनी बढ़ेगी
लाभ भाव में गुरु आर्थिक दृष्टि से मजबूती प्रदान करेंगे। आय के साधन बढ़ेंगे। किसी को उधार में दिया हुआ धन के वापस मिलने की उम्मीद है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा।
4 of 7
गोचर के प्रभाव से प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं।
सरकारी कामकाज में होगा फायदा
राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह का सरकारी टेंडर आदि डालना हो अथवा किसी बड़े व्यापारिक अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। प्रतियोगिता में भी सफलता के योग बनेंगे।
5 of 7
इस अवधि में धन के लेनदेन में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।
- फोटो : www.pexels.com
आर्थिक सावधानी बरतने की है आवश्यकता
गोचर मीन राशि के लिए आर्थिक तौर पर लाभदायक रहने वाला है। हालांकि इस दौरान आपको किसी भी तरह के लेन-देन में सावधानी बरतने की भी सलाह है।