देवगुरु बृहस्पति 20 नवंबर को मकर राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में ये 21 नवंबर 2021 तक स्थित रहेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मकर में गुरु के आने से तुला राशि के जातकों के भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने की संभावना है। आइए जानते हैं गुरु के इस गोचर से तुला राशि के जातकों को किस-किस प्रकार के लाभ मिलने की संभावना है।
Guru Transit 2020: गुरु गोचर से इस राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जीवनसाथी को मिलेगी बड़ी कामयाबी
गुरु का मकर राशि में गोचर तुला लग्न कुंडली या राशि के लिए के चौथे भाव में होने वाला है। कुंडली का चौथा भाव मातृ या सुख स्थान के नाम से जाना जाता है। गुरु बृहस्पति का आपकी कुंडली के इस भाव में होने से आपको कई तरह के लाभ मिलेंगे।
जो जातक खेल में रुचि रखते हैं, उनके लिए भी समय बेहद प्रभावी रहेगा और वे खेल से जुड़ी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धैर्य आपका सबसे बड़ा साथी होने वाला है, क्योंकि इसके बिना आपको किसी तरह के लाभ होने की बहुत कम संभावना है।
भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस अवधि में आप वाहन या मकान खरीद सकते हैं। माता जी की सेहत अच्छी रहेगी। उनके साथ आपके संबंध मधुर स्थापित होंगे। अगर रिश्ते पहले से ही खराब हैं तो उनमें सुधार आएगा।
आपके लाइफ पार्टनर को किसी प्रकार की बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। घर में यदि कोई विवाह योग्य है तो उसके लिए रिश्ता आ सकता है। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है।