Guru Rashi Parivartan 2022 : नए साल पर इन तीन राशि वालों की बदल सकती है किस्मत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2022 में गुरु का गोचर मीन राशि में होने से वृश्चिक राशि के लिए बहुत शानदार रहने वाला होगा। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। इस राशि के जातकों का साल 2022 में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिलने के प्रबल संकेत हैं। वृश्चिक राशि गुरु की मित्र राशि होने के कारण साल भर इस राशि के जातकों अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।
धनु राशि
साल 2022 आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। गुरु का अच्छा प्रभाव धनु राशि के जातकों पर पड़ने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए जॉब पाने के अच्छे अवसर आएंगे और नौकरी में प्रमोशन भी हो सकता है जिस कारण से आप आर्थिक रूप से पहले अधिक मजबूत होंगे। भाग्य का साथ आपके हर एक काम में आपको मिलेगा। जो जातक व्यापार में लगे हुए उनके लिए साल 2022 मुनाफा कमाने का वर्ष होगा। गुरु का शुभ प्रभाव पूरे साल धनु राशि के जातकों पर पड़ेगा जिसकी वजह से आपके लिए साल अच्छा से बीतेगा।
नौकरी में आपके लिए साल 2022 बहुत कुछ लाने वाला है। आपकी पूरे साल आर्थिक कंडीशन बढ़िया रहने वाली है। इस साल आप बहुत सारा धन का संचय करने में कामयाब होने वाले हैं। नया व्यापार करने के लिए साल बहुत अच्छा रहने वाला है। आर्थिक गतिविधियों में आपको बहुत ज्यादा लाभ मिल सकता है। परिवार का साथ मिलेगा।