फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धन संबंधित समस्याओं का करना पड़ रहा है सामना, तो कुंडली में इन ग्रहों को करें मजबूत

Sat, 30 Jan 2021 04:51 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 30 Jan 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
If you are having problems related to money then strengthen Mercury Jupiter and Venus
planet

आज का युग भौतिक युग हैं। इसमें धन जीवन को जीने का प्रमुख साधन है। हर व्यक्ति आज के समय में धन पाने के लिए मेहनत में लगा रहता है। कहा भी यही जाता है कि जो व्यक्ति मेहनत करता है उसपर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, परंतु कभी समय ऐसा भी आता है कि अचानक से जीवन में धन संबंधित समस्याएं बढ़ने लगती हैं। मेहनत करने के बावजूद भी जीवन में धन की कमी बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा ग्रहों की अशुभ स्थिति के कारण भी हो सकता है। कुंडली में बैठे कुछ ग्रह जब अशुभ फल प्रदान करने लगते हैं, तब जीवन में धन संबंधित समस्याएं आने लगती हैं। ज्योतिष कहता है कि यदि इन पर पापक ग्रहों की दृष्टि पड़ जाए तो व्यक्ति आर्थिक संकटों से घिर जाता है। उसे हर ओर से असफलता मिलने लगती है, इसलिए ग्रहों की स्थिति को शुभ करना बहुत आवश्यक होता है। तो चलिए जानते हैं कि वे कौन से ग्रह हैं जिन्हें मजबूत करके धन संबंधित सभी समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है। 

If you are having problems related to money then strengthen Mercury Jupiter and Venus
बुध ग्रह

बुध ग्रह
ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह को बुद्धि का कारक माना गया है। इसके अलावा बुध का संबंध व्यापार और तकनीक से भी माना जाता है। इस ग्रह को अनुकूल बनाने के लिए बुधवार के दिन हरी चीजों का उपयोग और दान करना चाहिए, साथ ही बुधवार के दिन बुद्धि के देवता भगवान गणेश की पूजा करते समय उन्हें दूर्वा अर्पित करनी चाहिए। बुधवार के दिन काली गाय को कुछ मीठा खिलाना चाहिए। इससे आपका बुध शुभ फल प्रदान करता है। इसके अलावा मां लक्ष्मी और सरस्वती की पूजा करने से आपकी धन संबंधित समस्याएं दूर होने लगती हैं।

If you are having problems related to money then strengthen Mercury Jupiter and Venus
गुरु ग्रह

बृहस्पति ग्रह
बृहस्पति ग्रह को सुख-समृद्धि का कारक माना गया है। यदि यह ग्रह अनुकूल रहता है तो घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस ग्रह को मजबूत बनाने के लिए अपने माता-पिता, बड़ो और गुरूजनों का सम्मान करना चाहिए एवं उनसे आशीर्वाद लेना चाहिए। गरीब जरूरतमंदों की सेवा करें और भगवान विष्णु का पूजन करें। इससे आपका बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और शुभ फल प्रदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
If you are having problems related to money then strengthen Mercury Jupiter and Venus
venus planet
शुक्र ग्रह
शुक्र ग्रह का सीध संबंध भौतिक सुख सुविधाओं से माना जाता है। इस ग्रह को धन-ऐश्वर्य प्रदान करने वाला माना गया है। शुक्र की शुभ स्थिति से व्यक्ति को जीवन में सभी प्रकार की सुविधाएं प्राप्त होती हैं। तो वहीं शुक्र ग्रह की अशुभ स्थिति के कारण व्यक्ति को धन संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। इस ग्रह को शुभ बनाने के लिए सफेद वस्त्रों और सफेद रंग की चीजों का दान करना चाहिए। इसके साथ ही लक्ष्मी जी की पूजा करनी चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed