मार्च महीने का राशिफल: किसी के लिए भाग्यशाली, किसी के हिस्से बदहाली
मार्च का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इस महीने की शुरुआत में ही ग्रहण लगने वाला है। जिसका असर भी सभी राशि पर पड़ेगा। इस महीने सूर्य, शुक्र और बुध का जहां राशि परिवर्तन होने जा रहा है वहीं शनि महाराज वक्री होने जा रहे हैं। ऐसे में यह महीना आपके लिए कैसा रहेगा जानिए पं. राकेश झा से।
मार्च महीने का राशिफल: किसी के लिए भाग्यशाली, किसी के हिस्से बदहाली
मेष राशिः आपकी राशि से आठवें घर में शनि मंगल का योग बना हुआ है। आर्थिक मामलों में परेशानी हो सकती है, अचानक किसी कार्य में अतिरिक्त व्यय करना पड़ सकता है। व्यवसायियों को लाभ में कमी हो सकती है। निकट संबंधियों से मतभेद बढ़ेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ेगी। सलाह है कि क्रोध और वाणी पर काबू रखें।
मार्च महीने का राशिफल: किसी के लिए भाग्यशाली, किसी के हिस्से बदहाली
वृष राशि: यह महीना आपके लिए मिलजुला रहेगा। महीने के पहले भाग में शुक्र के भाग्य स्थान में होने के कारण जहां आप भौतिक सुख और लाभ प्राप्त कर सकेंगे वहीं महीने के दूसरे भाग में राशि स्वामी शुक्र के सूर्य, बुध, केतु से युक्त होने के कारण आपको नौकरी व्यवसाय में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। करीबी रिश्तेदारों और भाइयों से मतभेद हो सकता है।
मार्च महीने का राशिफल: किसी के लिए भाग्यशाली, किसी के हिस्से बदहाली
मिथुन राशिः आपकी राशि के स्वामी बुध 19 मार्च से मीन राशि में अस्तांगत होकर संचार करेंगे ऐसे में महीने का दूसरा भाग आपके स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल रह सकता है, सेहत का ध्यान रखें। मानसिक तनाव बढ़ेगा। अपनों के व्यवहार से निराशा होगी। संभलकर काम करें, बनते कामों में बाधा आएगी। हलांकि महीने का पहला भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा इन दिनों मान-सम्मान में वृद्धि होगी, प्रतिष्ठित लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। लाभ के लिए अधिक प्रयास करना होगा क्योंकि बुध के साथ केतु का साथ अवरोध करने वाला है।
मार्च महीने का राशिफल: किसी के लिए भाग्यशाली, किसी के हिस्से बदहाली
कर्क राशि: इस महीने शुक्र जो आपके लाभ और सुख भाव का स्वामी है वह आठवें घर से गोचर करेगा। शुक्र की इस स्थिति से परेशानी हो सकती है। आपके कई काम बाधित और अधूरे रह सकते हैं। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ेगा। नौकरी व्यवसाय में लाभ प्रभावित होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। जोखिम से बचें चोट लग सकती है।