राशि के अनुसार जानिए आपकी किस्मत कब चमकेगी
ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है कि हर व्यक्ति के भाग्य के जगने का एक समय होता है जो व्यक्ति की लग्न राशि पर निर्भर करता है। इस बात का उल्लेख ज्योतिषशास्त्र के प्राचीन ग्रंथ भृगु संहिता में किया गया है। तो आइए देखें आपकी किस्मत किस उम्र में चमकने वाली है।
राशि के अनुसार जानिए आपकी किस्मत कब चमकेगी
मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। अगर आपकी कुण्डली के पहले घर में मेष राशि है तो यह आपकी लग्न राशि हुई। मंगल के लग्नेश होने के कारण आपको भाग्य चमकाने का पहला मौका 16 वर्ष की उम्र में प्राप्त होगा। दूसरा मौका 22 की उम्र में और तीसरा 28 वर्ष की उम्र में। अगर अगर इस समय भी बात नहीं बनती तो दो और मौके 32 और 36 की उम्र में प्राप्त होगा।
राशि के अनुसार जानिए आपकी किस्मत कब चमकेगी
जिस व्यक्ति की कुण्डली में पहले घर में वृष राशि होती है उनका भाग्योदय 25 वर्ष की उम्र में होता है। इसके बाद फिर से 28, 36 और 42वें वर्ष में भाग्य उन्नति और लाभ का अवसर देता है।
राशि के अनुसार जानिए आपकी किस्मत कब चमकेगी
जिनकी कुण्डली के पहले घर यानी लग्न में मिथुन राशि होती है। उनकी किस्मत का सितारा पहली बार 22 वर्ष की उम्र में चमकता है। इसके बाद फिर 10 साल बाद यानी 32 की उम्र इसके बाद 35, 36 और फिर 42 वर्ष की उम्र में चमकता है।
राशि के अनुसार जानिए आपकी किस्मत कब चमकेगी
जिनका जन्म कर्क लग्न में होता है उनका लग्नेश चन्द्रमा होता है। चन्द्रमा के प्रभाव के कारण व्यक्ति को 16, 22, 24, 25 और 28 वर्ष की उम्र में भाग्य का लाभ उठाने का मौका मिलता है।