फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चीनी ज्योतिष के अनुसार यह साल बंदर का है, जानिए इसका क्या है मतलब

Sat, 02 Jan 2016 07:29 PM IST
Updated Sat, 02 Jan 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन

चीनी ज्‍योत‌िष के अनुसार यह साल बंदर का है, जान‌िए इसका क्या है मतलब

chiness astrology 2016 prediction

चीनी ज्योतिष में प्रत्येक वर्ष को एक किसी जीव-जंतु के प्रतीक के रूप में दर्शाया जाता है। इसमें कुल 12 जानवर होते हैं, जो चीनी ज्योतिषशास्‍त्र के आधार माने जाते हैं। जीव-जंतु से जुड़े चिह्नों में चूहा, बैल, शेर, खरगोश, ड्रैगन, सांप, घोड़ा, बकरी, बंदर, मुर्गा, कुत्ता और सूअर शामिल हैं। कई जगहों पर बकरे की जगह भेड़ और सूअर की जगह वराह लिखा जाता है। ये जीव अलग-अलग वर्षों को प्रदर्शित करते हैं। अत: किसी का जन्म वर्ष उसके चीनी प्रतीक को निर्धारित करने में बहुत महत्वपूर्ण है। जो व्यक्ति जिस वर्ष में जन्मा उसकी राशि उसी वर्ष के अनुसार होती है और उसके चरित्र, गुण और भाग्य का निर्णय भी उसी वर्ष की गणना के अनुसार माना जाता है।


चीनी ज्‍योत‌िष के अनुसार यह साल बंदर का है, जान‌िए इसका क्या है मतलब

chiness astrology 2016 prediction

साल 2016 की बात करें, तो यह साल मंकी यानी वानर का वर्ष है, जिसे आमतौर पर मिलनसार और खुशहाल माना जाता है, लेकिन इस साल का तत्व यांग यानी अग्नि है। यह अग्नि वानर की शक्ति को कमजोर बनाएगी, इसलिए यह साल कुछ मामलों में लाभ दिलाएगा, तो कुछ मामलों में हानि की भी आशंका रहेगी। साल का दूसरा, आठवां और बारहवां महीना शुभ है। इस समय का लाभ उठाना चाहिए।

चीनी ज्‍योत‌िष के अनुसार यह साल बंदर का है, जान‌िए इसका क्या है मतलब

chiness astrology 2016 prediction

मंकी यानी वानर को सबसे सेहतमंद जीव माना जाता है। इसके पीछे एक कारण उसकी सक्रिय जीवनशैली है। अगर आप भी सेहतमंद जीवनशैली अपनाएं और खानपान सही रखें, तो सेहत की दृष्टि से यह साल आपके लिए अच्छा रह सकता है, लेकिन फेफड़े, गुर्दे, त्वचा और न्यूरो से संबंधित समस्याओं के प्रति सचेत रहने की भी सलाह है। मंकी ईयर (1956, 1968, 1980, 1992, 2004) में जन्म लेने वाले लोगों में दैनिक कार्यों को लेकर व्‍यस्तता रहेगी। ऐसे में अपनी ऊर्जा बचाने के लिए उन्हें आराम पर ध्यान देना चाहिए। यात्रा करते समय या वाहन चलाते समय अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें, विशेषकर चीनी वर्ष के तीसरे, चौथे, सातवें, नौवे व दसवें महीनों के दौरान।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी ज्‍योत‌िष के अनुसार यह साल बंदर का है, जान‌िए इसका क्या है मतलब

chiness astrology 2016 prediction

इस साल बैंकिंग, विज्ञान, इंजीनियरिंग, स्टॉक मार्केट, व्यापार, एयर ट्रैफिक कंट्रोल, फिल्म-निर्देशन, ज्वेलरी डिजाइनिंग और सेल्समैन जैसे क्षेत्र आपके लिए बेहतर साबित हो सकते हैं। नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो यह साल आपके लिए सही है, लेकिन आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न बरतें। भाग्यशाली सितारों के कारण यह साल बिजनेस के लिए अनुकूल है, किंतु यह साल आपसे मेहनत की मांग भी कर रहा है, साथ ही अनुशासन भी। कार्यक्षेत्र में परिस्थिति अनुसार खुद को ढालें, धैर्य बरतें, तो सफलता मिलने की संभावना है। आपके लिए दूसरा, पांचवां, दसवां और बारहवां महीना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

चीनी ज्‍योत‌िष के अनुसार यह साल बंदर का है, जान‌िए इसका क्या है मतलब

chiness astrology 2016 prediction

रिश्तों के लिहाज से यह साल कुछ खास ठीक नहीं है। छोटी-छोटी बातें, बेवजह झगड़े का रूप ले सकती हैं। नए प्रेम संबंध बनेंगे, तो कुछ टूटेंगे भी। कुल मिलाकर यह साल रिश्तों में मनमुटाव ही पैदा करेगा। अगर अपने मन में क्षमा का भाव रखेंगे, तो शायद रिश्तों को संभाल पाने में सक्षम हों। ऐसे में आपको वाणी पर नियंत्रण रखने की खास सलाह है। संतान के साथ संबंध अधिक मजबूत रहेगा। जुआ, सट्टेबाजी और अनैतिक रूप से लाभ के लालच से दूर रहना चाहिए, अन्यथा इस साल आप सब कुछ गवां सकते हैं, विशेषकर तीसरे, चौथे, दसवें और ग्यारहवें महीनों में। धन-दौलत का अधिक दिखावा भी न करें, वरना दूसरे लोग आपको परेशान कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed