फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holika Dahan 2023: क्या होलिका दहन पर होगा भद्रा का साया? जानें होलिका दहन का सही मुहूर्त

Thu, 02 Mar 2023 07:27 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 02 Mar 2023 07:27 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan 2023 Date Time Shubh Muhurat holika dahan bhadra time in Hindi
क्या होलिका दहन पर होगा भद्रा का साया? - फोटो : अमर उजाला

Holika Dahan Bhadra Time: होलिका दहन, जिसे छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है, हिंदुओं द्वारा मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस शुभ अवसर का उत्सव होली से एक दिन पहले होलिका दहन की रस्मों के साथ शुरू होता है। लोग इस दिन को होलिका दहन अनुष्ठान करने और प्रार्थना करने के लिए अलाव के चारों ओर इकट्ठा होकर चिह्नित करते हैं। यह परंपरा हिरण्यकशिपु के पुत्र प्रहलाद, भगवान विष्णु के भक्त और उसकी राक्षसी बुआ होलिका से जुड़ी हुई है। अलाव बुराई पर अच्छाई की जीत की याद दिलाता है। इस वर्ष होलिका दहन 7 मार्च, मंगलवार को पड़ रहा है। होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। प्रतिपदा तिथि पर रंगों और गुलाल से होली खेली जाती है। शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन भद्रा रहित पूर्णिमा की रात को मनाना उत्तम होता है। चूंकि होलिका दहन प्रदोष काल में ही किया जाता है ऐसे में फाल्गुन पूर्णिमा पर शाम के समय गोधूलि बेला में अगर भद्रा का प्रभाव हो तो होलिका दहन नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं साल 2023 में होलिका दहन पर भद्रा का साया है या नहीं।

Holika Dahan 2023 Date Time Shubh Muhurat holika dahan bhadra time in Hindi
क्या होलिका दहन पर होगा भद्रा का साया? - फोटो : iStock

होलिका दहन तिथि 
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि आरंभ: 6 मार्च 2023, सोमवार, सायं 04:18 मिनट से 
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि समाप्त:7 मार्च 2023 मंगलवार, सायं 06:10 मिनट तक 
उदयातिथि के अनुसार होलिका दहन का त्योहार 7 मार्च को ही मनाया जाएगा 

Holika Dahan 2023 Date Time Shubh Muhurat holika dahan bhadra time in Hindi
क्या होलिका दहन पर होगा भद्रा का साया? - फोटो : अमर उजाला

भद्रा काल समय 
इस बार होलिका दहन 7 मार्च, मंगलवार को है। वहीं भद्रा काल का मुहूर्त  06 मार्च 2023 को सायं 04:48 मिनट से लगेगा और 7 मार्च 2023 को प्रातः 05:14 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। तो इस हिसाब से पंचांग के अनुसार इस बार होलिका दहन पर भद्रा का साया नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Holika Dahan 2023 Date Time Shubh Muhurat holika dahan bhadra time in Hindi
क्या होलिका दहन पर होगा भद्रा का साया? - फोटो : अमर उजाला

होलिका दहन पर क्यों देखते हैं भद्रा काल 
होली की कथा के अनुसार,मान्यता है कि भद्रा के स्वामी यमराज होने के कारण इस योग में कोई भी शुभ काम करने की मनाही होती है. वहीं, भद्रा पुंछ में होलिका दहन किया जा सकता है, क्योंकि इस समय भद्रा का प्रभाव काफी कम होता है और व्यक्ति को दोष भी नहीं लगता।

विज्ञापन
Holika Dahan 2023 Date Time Shubh Muhurat holika dahan bhadra time in Hindi
क्या होलिका दहन पर होगा भद्रा का साया? - फोटो : iStock

होलिका दहन 2023 मुहूर्त
होलिका दहन के लिए 7 मार्च को सायं 06.31 से रात्रि  08.58 मिनट तक शुभ मुहूर्त है। इस बार होलिका दहन के लिए 02 घंटे 07 मिनट तक का समय मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed