फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman Janmotsav 2022 Upay: हनुमान जन्मोत्सव पर चुटकी भर सिंदूर से करें ये उपाय, चमक उठेगी आपकी किस्मत

Sat, 16 Apr 2022 06:29 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 16 Apr 2022 06:29 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2022 Upay This Small Thing Can Change Your Life On Hanuman Jayanti
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को प्रत्येक वर्ष राम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। - फोटो : अमर उजाला

Hanuman Janmotsav 2022 Upay: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को प्रत्येक वर्ष राम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। संकटमोचन हनुमान जी के भक्तों में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर खासा उत्साह देखने को मिलता है और देशभर में इस दिन को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। श्री विष्णु को राम अवतार के वक्त सहयोग करने के लिए रुद्रावतार हनुमान जी का जन्म हुआ था। पवनपुत्र हनुमानजी ने  रावण का वध, सीता की खोज और लंका पर विजय पाने में श्रीराम की पूरी सहायता की थी। हनुमान जी के जन्म का उद्देश्य ही राम भक्ति था।  इस साल हनुमान जन्मोत्सव 16 अप्रैल को मनाया जाएगा ।  इस दिन ही व्रत रखा जाएगा और हनुमान जी का जन्म उत्सव मनाया जाएगा। मान्यता है कि हनुमान जन्मोत्सव के दिन विधि विधान से बजरंगबली की पूजा अर्चना करने से सभी विघ्न बाधाओं का अंत होता है और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। हनुमान जन्मोत्सव पर भगवान हनुमान की पूजा-आराधना का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा इस दिन कुछ उपाय करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं। हनुमान जी के भक्त हनुमान जन्मोत्सव के दिन चुटकी भर सिंदूर से अपनी किस्मत चमका सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये उपाय -

Hanuman Janmotsav 2022 Upay This Small Thing Can Change Your Life On Hanuman Jayanti
भय से मुक्ति के लिए घी में चुटकी भर सिंदूर मिलकार हनुमान जी को लेप लगाएं। - फोटो : iStock

घी में चुटकी भर सिंदूर मिलकार हनुमान जी को लेप लगाएं। इससे हनुमान जी अति प्रसन्न होते हैं और अपने भक्त को भय एवं बाधाओं से निकाल देते हैं।

Koo App

हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

View attached media content

- Ashok Gehlot (@gehlotashok) 16 Apr 2022

Hanuman Janmotsav 2022 Upay This Small Thing Can Change Your Life On Hanuman Jayanti
धन की वृद्धि के लिए घी मिलकर सिंदूर से स्वस्तिक चिह्न बनाकर अपनी तिजोरी या अलमारी में रखें। - फोटो : iStock

चुटकी भर सिंदूर को घी में मिलाकर एक कागज पर स्वास्तिक चिह्न बनाएं और हनुमान जी हृदय से लगाकर उसे अपनी तिजोरी या अलमारी में रखें। अनावश्यक व्यय में कमी आएगी और धन की वृद्धि होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2022 Upay This Small Thing Can Change Your Life On Hanuman Jayanti
हनुमान जी के चरणों में सिंदूर रखकर उसे मांग में लगाने से जल्दी विवाह के योग बनेंगे। - फोटो : iStock

जिन कन्याओं के विवाह में बाधा आ रही है उन्हें चुटकी भर सिंदूर ले जाकर हनुमान जी के चरणों में रख दें और शीघ्र विवाह के लिए हनुमान से प्रार्थना करें। इसके बाद सिंदूर का टीका अपनी मांग में लगाएं जल्दी विवाह के योग बनेंगे।

Koo App

श्रीरामचरणाम्भोज-युगल-स्थिरमानसम्। आवाहयामि वरदं हनुमन्तमभीष्टदम्॥ आप सभी को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। परम रामभक्त, संकटमोचन, मारुति नंदन बजरंगबली की कृपा सम्पूर्ण सृष्टि पर बनी रहे। ॐ हनुमते नमः

View attached media content

- Rahul Kaswan (@rahulkaswanmp) 16 Apr 2022

विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2022 Upay This Small Thing Can Change Your Life On Hanuman Jayanti
धन दौलत में वृद्धि के लिए मुख्य द्वार पर सरसो तेल में सिंदूर मिलाकर सभी कमरों के दरवाजों पर स्वास्तिक चिह्न बनाने चाहिए।  - फोटो : iStock

सरसो तेल में सिंदूर मिलाकर पहले हनुमान जी को लगाएं फिर घर के मुख्य द्वार से लेकर सभी कमरों के दरवाजों पर स्वास्तिक चिह्न बनाएं। इससे घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश नहीं होगा और धन दौलत में बरकत होगी।

Koo App

सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डरना।। हनुमान जयंती के अवसर पर आप सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। ’जय श्री राम - जय हनुमान’ #HanumanJayanti

View attached media content

- Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) 16 Apr 2022

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed