फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर कर रहे हैं गृह प्रवेश फिर शुभ मुहूर्त के साथ इन बातों को अवश्य रखें ध्यान

Wed, 14 Oct 2020 03:08 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 14 Oct 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
grha pravesh puja shubh muhurat  Keep these things in mind when grha pravesh new home
गृह प्रवेश करते सयम ध्यान रखने योग्य बातें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

नए घर में प्रवेश करना किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। जब कोई भी व्यक्ति नए घर में प्रवेश करता है, तो वह बहुत सारे सपने, उम्मीदे और उल्लास की आशा करता है। हर व्यक्ति चाहता है कि नए घर में प्रवेश करने के बाद सब कुछ शुभ हो और जीवन में खुशियां बनी रहें। इसलिए गृह प्रवेश करते समय शुभ मुहूर्त और अन्य कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत आवश्यक होता है। जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहे एवं नए घर में प्रवेश आपके लिए मंगलमय हो। जानते हैं वे बातें जो गृह प्रवेश करते समय ध्यान में रखना चाहिए।


 

grha pravesh puja shubh muhurat  Keep these things in mind when grha pravesh new home
गृह प्रेवश से पहले शुभ मुहूर्त का रखें ध्यान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : SELF

ज्योतिष में किसी भी कार्य को करने के लिए एक सही समय बताया गया है, जिसको शुभ मुहूर्त कहते हैं। शुभ मुहूर्त नक्षत्र, तिथि दिन आदि को ध्यान में रखकर निर्धारित किया जाता है। गृह प्रवेश करने के लिए माघ, फाल्गुन, वैशाख, ज्येष्ठ के माह को उत्तम माना जाता है, जबकि आषाढ़, सावन, भादो, अश्विन, पौष आदि माह को गृह प्रवेश के लिए शुभ नहीं माना जाता है। मंगलवार के दिन गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए। सप्ताह के बाकी दिनों में गृह प्रवेश किया जा सकता है। परंतु गृह प्रवेश करने से पहले किसी योग्य ज्योतिष से एक सही मुहूर्त अवश्य निर्धारित करवा लें। उसी मुहूर्त में गृह प्रवेश करें।
 

 
 

grha pravesh puja shubh muhurat  Keep these things in mind when grha pravesh new home
घर में मंत्रोच्चारण के साथ हवन करवाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : shutterstock

सनातन धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले देवी-देवताओं की पूजा करना आवश्यक माना जाता है। इसलिए गृह प्रवेश करते समय सबसे पहले देवी-देवताओं का पूजन अवश्य करना चाहिए। जिसके लिए किसी योग्य पुरोहित को बुलाकर हवन आदि भी कराना चाहिए। जिससे मंत्रोच्चारण और पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना करके आप अपने घर में प्रवेश करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
grha pravesh puja shubh muhurat  Keep these things in mind when grha pravesh new home
toran - फोटो : pinterest

गृह प्रवेश करने से पहले सारी तैयारियां कर लें। घर के दरवाजे पर फूलों और आम, अशोक के पत्तों की तोरण लगाएं। दरवाजे पर अशोक के पत्ते लगाना बहुत शुभ माना जाता है। दरवाजे पर रंगोली भी बनानी चाहिए।

विज्ञापन
grha pravesh puja shubh muhurat  Keep these things in mind when grha pravesh new home
कलश पूजन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

किसी भी कार्य को करते समय सबसे पहले कलश पूजन किया जाता है इसलिए गृह प्रेवश के लिए एक कलश में जल भरकर उस पर कुमकुम से स्वास्तिक का चिह्न बनाकर अशोक या आम के पत्ते लगाकर नारियल रखें। भगवान गणेश का ध्यान करते हुए कलश को घर के ईशान कोण या पूजा के स्थान पर स्थापित करना चाहिए।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed