हिन्दू पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण का बहुत महत्व है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए और भगवान की पूजा भी नहीं की जाती है। सूर्य ग्रहण से संबंधित यह तो एक धार्मिक मान्यता है, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण और अनोखी खगोलीय घटना है। जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है और सूर्य व पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो चंद्रमा के पीछे सूर्य कुछ समय के लिए ढंक जाता है, इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। साल का अंतिम सूर्य ग्रहण मार्गशीर्ष की अमावस्या को लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण 4 दिसम्बर 2021, शनिवार को लगने जा रहा है। यह साल का अंतिम सूर्यग्रहण होगा। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगले साल 2022 में कुल चार ग्रहण लगेंगे। जिनमें से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे। आइए जानते हैं साल 2022 में लगने वाले चारों ग्रहण का समय और सूतक काल।
Grahan 2022: अगले साल लगेंगे कुल चार सूर्य और चंद्र ग्रहण, जानें समय और सूतक काल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण कब
सूर्य ग्रहण की तिथि: 30 अप्रैल, शनिवार 2022
समय: दोपहर 12:15 से सायं 04:07 बजे तक
कैसा होगा यह ग्रहण: आंशिक ग्रहण
कहां दिखेगा: दक्षिणी/पश्चिमी अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और अंटार्कटिका में
सूतक काल: सूतक मान्य नहीं
साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण की तिथि: 25 अक्तूबर, शनिवार 2022
समय: सायं 04:29 से सायं 05: 42 बजे तक
कैसा होगा यह ग्रहण: आंशिक ग्रहण
कहां दिखेगा: यूरोप, दक्षिणी/पश्चिमी एशिया, अफ्रीका और अटलांटिका
सूतक काल: सूतक मान्य नहीं
साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण कब
चंद्र ग्रहण की तिथि: 16 मई सोमवार 2022
समय: प्रातः 07:02 से दोपहर 12:20 बजे तक
कैसा होगा यह ग्रहण: पूर्ण चंद्र ग्रहण
कहां दिखेगा: दक्षिणी/पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी/पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पैसिफिक, अटलांटिक, अंटार्कटिका, हिन्द महासागर और भारत के कुछ हिस्सों में।
सूतक काल: चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है जो चंद्र ग्रहण की समाप्ति पर खत्म होगा। इस ग्रहण के दौरान सूतक काल अधिक प्रभावी होगा, ऐसे में अधिक सावधानी रखनी होगी।
साल 2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण की तिथि: 8 नवंबर, मंगलवार 2022
समय: दोपहर 01:32 से सायं 07:27 बजे तक
कैसा होगा यह ग्रहण: पूर्ण चंद्र ग्रहण
कहां दिखेगा: उत्तरी/पूर्वी यूरोप, एशिया, भारत, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्से में।
सूतक: चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है जो चंद्र ग्रहण की समाप्ति पर खत्म होगा। इस ग्रहण के दौरान सूतक काल अधिक प्रभावी होगा, ऐसे में अधिक सावधानी रखनी होगी।