फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2021: गणपति महाराज को अपनी राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, संकट होंगे दूर

Fri, 10 Sep 2021 11:29 AM IST
रुस्तम राणा पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 10 Sep 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2021 offer these things to lord Ganesha according your zodiac sign
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : Amar Ujala

आज गणेश चतुर्थी है। यह सनातन धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रति वर्ष भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि आज ही के दिन गणेश जी का जन्म हुआ था। इस दिन गणपति महाराज की विधि विधान से पूजा की जाती है। उन्हें श्रद्धा भाव से घर पर विराजमान किया जाता है। श्री गणेश भगवान को मुख्य रूप से कुछ चीजें बेहद ही प्रिय होती है। ऐसे में उनकी पूजा में इनको शामिल करने से भगवान गणपति की कृपा प्राप्त होती है ये चीज़ें हैं: मोदक, मोतीचूर के लड्डू, बेसन के लड्डू, केला, गुड़, मूंग की दाल का हलवा, खीर, और गुड़ से बने मोदक। आप श्री गणेश उत्सव के दौरान भगवान गणेश को इनमें से किसी भी चीज का भोग लगा सकते हैं। यदि आप अपनी राशि के अनुसार भगवान गणेश को भोग लगाते हैं तो मनवांछित फल प्राप्त होगा और आपका जीवन सुखद सुमंगलदायक होगा।



Ganesh Chaturthi 2021 offer these things to lord Ganesha according your zodiac sign
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

मेष राशि
आप भगवान गणेश को बूंदी के लड्डू अर्पित करें। साथ ही छुआरा और गुड़ का भोग आरती के समय लगाएं। प्रतिदिन ॐ वक्रतुण्डाय हुं॥ मंत्र का जप करें। इससे आपके जीवन में खुशहाली आएगी।

 

Ganesh Chaturthi 2021 offer these things to lord Ganesha according your zodiac sign
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay

वृषभ राशि
इस राशि के लोग भगवान गणेश को मोदक अर्पित करें। ॐ ह्रीं ग्रीं ह्रीं॥ मंत्र का प्रतिदिन जप करें। संध्या आरती के समय मिश्री, नारियल से बने लड्डू, शक्कर भोग लगाएं। ऐसा करने से आपके जीवन की परेशानियां दूर होंगी और तनाव से मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2021 offer these things to lord Ganesha according your zodiac sign
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : Istock

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग भगवान गणेश को गुड़, मूंग के लड्डू और फल का भोग लगाएं। ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतेय वर वरद् सर्वजनं मे वशमानाय स्वाहा॥ मंत्र का जप करें और मनोकामना निवेदित करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2021 offer these things to lord Ganesha according your zodiac sign
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : ANI

कर्क राशि
कर्क राशि के जातक भगवान गणेश जी को मोदक और मक्खन, खीर का भोग लगाएं। ॐ वक्रतुण्डाय हुं॥ मंत्र का जप करें। ऐसा करने से आपके जीवन के सभी दुःख दूर होंगे और जीवन खुशहाली आएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed